राष्ट्रीय

दुर्गापुर रेप केस में बड़ा खुलासा, आरोपियों में से एक निकला पीड़िता का बॉयफ्रेंड

पश्चिम बंगाल पुलिस ने दुर्गापुर रेप मामले में नया खुलासा करते हुए बताया है कि पकड़े गए 6 आरोपियों में से एक पीड़िता का बॉयफ्रेड है। दोनों की व्हॉट्सअप चैट से इस बात का खुलासा हुआ है। आरोपी बॉयफ्रेंड को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।

2 min read
Oct 17, 2025
दुर्गापुर रेप केस (फोटो- पत्रिका ग्राफिक्स)

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल की छात्रा के साथ हुए रेप के मामले ने पूरे देश में सनसनी मचा रखी है। देश के लोगों में इस घटना को लेकर भारी विद्रोह है और सभी प्रशासन को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे है। इसी कड़ी में अब इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसके अनुसार 6 आरोपियों में से एक पीड़िता का बॉयफ्रेंड है। पुलिस ने गुरुवार को यह खुलासा करते हुए बताया कि, पीड़िता और वासिफ अली नामक आरोपी दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में है और 10 अक्टूबर को घटना वाले दिन वह आरोपी के साथ ही कॉलेज हॉस्टल से बाहर गई थी।

ये भी पढ़ें

‘वह मेरे लिए मां जैसी’… दुर्गापुर रेप पीड़िता के पिता ने सीएम ममता से मांगी माफी, पहले बताया था औरंगजेब

व्हॉट्सअप चैट से हुआ रिश्ते का खुलासा

पुलिस के अनुसार, सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इनमें से जिस आरोपी को आखिर में गिरफ्तार किया गया वही पीड़िता का बॉयफ्रेंड है। दोनों की व्हॉट्सअप चैट से उनके रिश्ते का खुलास हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि, वह घटना वाली रात अपने दोस्त वासिफ अली के साथ एक श्मशान घाट के पास जंगल में गई थी। वहीं तीन बदमाशों ने उनका पीछा किया और फिर उन पर हमला कर दिया। इसके बाद वासिफ अली मौके से भाग गया और फिर आरोपियों ने पीड़िता का रेप किया।

पीड़िता और उसके बॉयफ्रेंड ने बार बार बयान बदले

पुलिस का कहना है कि पीड़िता और उसके बॉयफ्रेंड ने बार बार बयान बदल कर उन्हें गुमराह करने की कोशिश की है। पीड़िता के बयान के अनुसार, पुलिस ने मामले की जांच शुरु की और एक के बाद एक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पीड़िता के बॉयफ्रेंड का भी बयान दर्ज किया गया। लेकिन उसने कई बार अपने बयान बदले जिससे पुलिस को शक हुआ और फिर मंगलवार को उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अब तक छह लोग गिरफ्तार हो चुके है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि इस अपराध में केवल एक व्यक्ति शामिल था।

Published on:
17 Oct 2025 02:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर