राष्ट्रीय

Earthquake: डोडा में महसूस हुए भूकंप के झटके, 29 घंटों में दूसरी बार धूजी धरती

Earthquake: जम्मू-कश्मीर के डोडा में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिछले 29 घंटों में यह दूसरी बार है, जब लोगों को झटके महसूस हुए हैं।
less than 1 minute read
Oct 20, 2024
Earthquake

Earthquake: जम्मू-कश्मीर के डोडा में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिछले 29 घंटों में यह दूसरी बार है, जब लोगों को झटके महसूस हुए हैं। रविवार सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर भूकंप के झटकों से डोडा दहल गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.7 मापी गई है। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 5 किलोमीटर की गहराई में अक्षांश 33.00 डिग्री उत्तर और देशांतर 75.94 डिग्री पूर्व में मिला है। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है।

29 घंटों के भीतर दूसरी बार धरती डोली

29 घंटों के भीतर दूसरी बार धरती डोली। इससे पहले शनिवार को डोडा में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था। करीब सवा 6 बजे जम्मू कश्मीर में डोडा की चिनाबा घाटी में जोरदार झटके लगे थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, चिनाब घाटी में 4.3 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे, जिसका केंद्र डोडा जिले का गुंडोह क्षेत्र था।

13 अक्टूबर को डोडा, हिमाचल प्रदेश और गुवाहाटी में आया था भूकंप

13 अक्टूबर को भी डोडा में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए थे। वहीं , इसी दिन असम के गुवाहाटी जिले में भी 4.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। 12 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में भी दोपहर तीन बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Updated on:
20 Oct 2024 01:35 pm
Published on:
20 Oct 2024 01:35 pm
Also Read
View All
‘छात्राओं का प्रेग्नेंसी टेस्ट? यह उनकी गरिमा पर हमला है’, राहुल गांधी ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखी चिट्ठी

BPSC अधिकारी के ‘कुत्ते भौंकते हैं’ वाले बयान पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- तुरंत हटाएं और माफी मंगवाएं

‘झारखंड में बच्चे सुरक्षित नहीं, राहुल गांधी को देश कैसे सौंप दें?’ JMM के 8 कार्यकर्ताओं पर FIR, छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली-मुंबई में एच1एन1 के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक

‘राहुल गांधी महिला अधिकारों के चैंपियन नहीं, हिंदू विरोधी हैं’, मनुस्मृति विवाद पर बोले हिमंत बिस्वा सरमा