राष्ट्रीय

Eid Holiday: ईद के दिन भी खुले रहेंगे बैंक, RBI ने कर्मचारियों की छुट्टी की रद्द, जानें वजह

Bank Holiday: वित्तीय वर्ष की सही तरीके से क्लोजिंग सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने सरकारी लेन-देन करने वाले बैंकों को 31 मार्च को खुला रखने का निर्देश दिया है। 
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2025, 9:25 AM IST
Feature image

Eid Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक ने 31 मार्च को ईद की छुट्टी रद्द कर दी है। इसको लेकर आरबीआई ने सभी बैंकों को एक सर्कुलर भेजकर बताया है कि सरकारी लेन-देन के निपटारे के लिए 31 मार्च को बैंक खुले रहेंगे। हालांकि इस दिन कस्टमर्स के लिए बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध नहीं होगी। बता दें कि इससे पहले, ईद-उल-फितर के कारण आरबीआई कैलेंडर के अनुसार देश के कई हिस्सों में इस दिन अवकाश रहता था।

क्यों खुले रहेंगे बैंक? 

बता दें कि 31 मार्च को वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन है और इस दिन बैंकिंग सेक्टर से जुड़े कई काम निपटाए जाते हैं। वित्तीय वर्ष की सही तरीके से क्लोजिंग सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने सरकारी लेन-देन करने वाले बैंकों को 31 मार्च को खुला रखने का निर्देश दिया है। 

1 अप्रैल को भी इन राज्यों में बैंकों की रहेगी छुट्टी

दरअसल 31 मार्च को वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग के चलते छुट्टी नहीं रहने पर 1 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे। लेकिन कुछ राज्यों छत्तीसगढ़, मिजोरम, मेघायल, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।

अप्रैल में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

बैंकों की राज्यों के हिसाब से होती है छुट्टियां

सभी राज्यों में बैंकों के लिए छुट्टियों की सूची एक सी नहीं होती है। आरबीआई के मुताबिक राज्यों की छुट्टियों की सूची अलग-अलग होती है। भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी सूची दी होती है।

आयकर कार्यालय भी रहेंगे खुले

आयकर विभाग के अनुसार, करदाताओं को वित्तीय वर्ष के अंत के लिए कर-संबंधी लेनदेन पूरा करने में सक्षम बनाने के लिए देश भर के आयकर कार्यालय 29 मार्च से 31 मार्च तक खुले रहेंगे। सीबीडीटी ने कहा लंबित विभागीय कार्यों को पूरा करने की सुविधा के लिए, पूरे भारत में सभी आयकर कार्यालय 29, 30 और 31 मार्च 2025 को खुले रहेंगे।

Updated on:
28 Mar 2025, 9:25 AM IST
Published on: