राष्ट्रीय

चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, उपचुनाव से पहले तरनतारण की SSP को किया सस्पेंड

भारत चुनाव आयोग ने शनिवार को तरनतारन की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को सस्पेंड कर दिया है।

2 min read
तरनतारन की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल (Photo-ANI)

भारत चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के तरनतारन की एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को सस्पेंड कर दिया है। तरनतारण उपचुनाव के तीन दिन पहले यह एक्शन लिया गया है। आपको बता दें कि डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल तरनतारन की पहली महिला एसएसपी थीं और करीब दो माह पहले ही उन्हें यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर को तरनतारन एसएसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें

‘चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस…’: PM मोदी ने राहुल गांधी के मछली तालाब में गोता लगाने का मजाक उड़ाया

उपचुनाव के तीन दिन पहले SSP सस्पेंड

मुख्य चुनाव आयुक्त ने शनिवार को बताया कि पंजाब सरकार से तीन अधिकारियों का पैनल मांगा गया है। यह कार्रवाई 11 नवंबर को होने वाले तरनतारन विधानसभा उपचुनाव से तीन दिन पहले की गई है। उनका आरोप है कि पंजाब की आप के इशारे पर प्रचार में बाधा डाल रही हैं और राजनीतिक दबाव में आकर एफआईआर दर्ज कर रही हैं।

जानें क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि पंजाब की पॉलिटिकल पार्टी शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के पास डॉ. ग्रेवाल के खिलाफ शिकायत की थी। SAD ने प्रदेश के CEO सिबिन सी को SSP डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल के खिलाफ शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल पर आम आदमी पार्टी की कठपुतली बनकर अकाली दल के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। उनकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रेवाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को अतिरिक्त जिम्मेदारी

चुनाव आयोग ने दो महीने पहले सितंबर माह में बतौर एसएसपी तैनात हुईं रवजोत ग्रेवाल को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए। इसके साथ ही अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को तरनतारन के एसएसपी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपको बता दें कि तरनतारन उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी और विधानसभा चुनाव चुनाव परिणाम के साथ 14 नवंबर को रिजल्ट आएगा।

Updated on:
08 Nov 2025 05:06 pm
Published on:
08 Nov 2025 04:48 pm
Also Read
View All