राष्ट्रीय

चंडीगढ़ में इंडिगो फ्लाइट के अंदर पावर बैंक फटा, 5 यात्री घायल

Power Bank Catch Fire Plane: हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में एक यात्री द्वारा ले जाए जा रहे पावर बैंक में आग लग गई।
2 min read
IndiGo Flight Suspensions
IndiGo

Chandigarh Airport Emergency : चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। हवाई अड्डे पर एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई। विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। यात्रियों ने आगे बताया कि आग लगने के कारण विमान का केबिन धुएं से भर गया था। पांच यात्रियों के घायल होने की आशंका है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट में हुई।

5 यात्री घायल

मीडियाई रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में 5 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पावर बैंक एक यात्री के बैग में रखा था। इंडिगो की फ्लाइट 6E-108 में 198 यात्री सवार थे, जिसमें दो बच्चे और छह क्रू मेंबर भी शामिल है। विमान 3:29 बजे सुरक्षित लैंडिंग हुआ और नंबर 1 की ओर बढ़ रहा था। इस दौरान सीट 39C पर बैठे यात्री ने क्रू को अपने पावर बैंक में आग लगने की जानकारी दी।

इंडिगो एयरलाइंस ने जारी किया बयान

इंडिगो एयरलाइंस ने अपने एक बयान में कहा कि 5 मई 2026 को हैदराबाद से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 108 लैंडिंग के बाद जब स्थिर थी, तभी एक यात्री के व्यक्तिगत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में आग लगने की घटना की सूचना मिली। एयरलाइन ने आगे कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, तत्काल निकासी की गई और सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से टर्मिनल तक पहुंचा दिया गया है और उनकी देखभाल के लिए टीम तैनात है। परिचालन फिर से शुरू करने से पहले विमान की आवश्यक जांच की जाएगी। इंडिगो में हमारे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

फ्लाइट में पावर बैंक ले जाने के नियम

फ्लाइट में पावर बैंक केवल हैंड लगेज में ले जाने की अनुमति है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा 2026 में जारी किए गए नए नियमों के अनुसार, यात्रियों को फ्लाइट में फोन और अन्य उपकरणों को चार्ज करने के लिए पावर बैंक का उपयोग करने की अनुमति नहीं है। डीजीसीए के नियमों में यह भी कहा गया है कि पावर बैंक और अतिरिक्त बैटरी जैसी वस्तुओं को उड़ानों में ओवरहेड कंपार्टमेंट में नहीं रखा जा सकता है, क्योंकि ऐसे स्थानों पर आग का पता लगाना और उसे नियंत्रित करना अधिक कठिन होता है।

Updated on:
05 May 2026 06:30 pm
Published on:
05 May 2026 05:55 pm