राष्ट्रीय

Jahangirpuri में अवैध निर्माण पर अब चलेगा बुलडोजर, एक्शन के लिए तैयार MCD

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा में शामिल आरोपियों द्वारा किये गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलने वाला है। बीजेपी ने महापौर को पत्र लिखकर इसकी मांग थी जिसे महापौर ने माँ लिया है। MCD ने इसके लिए दिल्ली पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की है।
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2022, 7:21 AM IST
Encroachment drive on illegal construction in the Jahangirpuri area
Encroachment drive on illegal construction in the Jahangirpuri area

देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद अब बुलडोजर की एंट्री हो गई है। यहाँ बीजेपी ने हिंसा के आरोपियों द्वारा किये गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी। उत्तर दिल्ली नगर निगम ने जहांगीरपुरी इलाके में किये गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराने का काम शुरू करने वाली है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इस मामले में नॉर्थ वेस्ट के डिप्टी पुलिस कमिश्नर (DCP) को पत्र लिखकर कानून व्यवस्था संभालने की अपील की है। इसके साथ ही उनसेदिल्ली पुलिस के 400 जवानों को तैनात करने की मांग की है। नगर निगम ने कहा है कि अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का काम 20-21 अप्रैल को अभियान के तहत चलाया जाएगा।

बता दें कि दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर को पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने हिंसा में शामिल दंगाइयों द्वारा किये गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की मांग की थी। अब MCDने इसे ध्वस्त कराने के लिए 400 जवानों को तैनात करेगा जिससे कानून व्यवस्था बनी रहे। इस पत्र में उन्होंने ये भी आरोप लगाए कि असमाजिक तत्वों को आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक और निगम पार्षद का संरक्षण प्राप्त है। इसके अलावा सबूत के तौर पर कई दसस्तावेज भी भेजे हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली के जहांगीरपुर में 16 अप्रैल को निकाली गई शोभा यात्रा पर कुछ असमाजिक तत्वों ने हमला किया था जिसके बाद से इसमें शामिल आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त एक्शन लिया जाए।

बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी दंगाई के खिलाफ बोलडोजर से एक्शन लिया जाएगा। इससे पहले उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश ने ये कदम उठाया था।

यह भी पढ़े - दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा के 5 आरोपियों पर लगाया गया रासुका

Updated on:
20 Apr 2022, 7:21 AM IST
Published on:
Also Read
View All