राष्ट्रीय

Kumar Vishwas : श्री राम कथा करने पर प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को मिली जान से मारने की धमकी

Kumar Vishwas Death Threat: कवि कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2024, 2:28 PM IST
Feature image

Kumar Vishwas Death Threat: कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है…इस कविता को कौन नहीं जानता, कुमार विश्वास की ये कविता लोगों के दिलों की धड़कन है। इस कविता से लोगों के दिलों को जीतने वाले प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि कुमार विश्वास के मैनेजर के पास अनजान नंबर से फोन आया था। जिसके बाद से ही डर का माहौल बना हुआ है।

मैनेजर ने कुमार विश्वास और खुद की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की अपील की है। वहीं इस धमकी को लेकर कुमार विश्वास का रिएक्शन भी आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "जैसे इन जैसे खर-दूषणों के धमकाने से देश “राघवेंद्र राम का गुणगान” सुनना बंद कर देगा और हम करना “सीताराम चरित अति पावन मधुर सरस अरु अति मनभावन पुनि पुनि कितनेहू सुनत सुनाये. हिय की प्यास बुझत न बुझाए।"

कैसे मिली धमकी?

बता दें कि उनके मैनेजर प्रवीन पांडेय की शिकायत के मुताबिक, शनिवार शाम छह बजे उन्हें अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कुमार विश्वास का नाम लेकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उसने कहा कि वह कुमार विश्वास को जान से मार देगा।

वहीं जिस वक्त कुमार विश्वास के मैनेजर को यह धमकी भरी कॉल आई, उस वक्त कुमार विश्वास सिंगापुर में थे। जहां वह सिंगापुर में 8 सितंबर से 13 सितंबर तक श्रीराम कथा कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, कॉल करने के लिए किसी तरह के ऐप का इस्तेमाल नहीं किया गया। यह सामान्य कॉल थी। ई-मेल पर आई शिकायत के आधार पर गाजियाबाद की इंदिरापुरम थाना पुलिस इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि मोबाइल नंबर मुंबई का है। इस मामले में पुलिस सभी एंगल पर छानबीन कर रही है। हालांकि, कॉल करने वाला व्यक्ति कौन है और क्या करता है, फिलहाल पुलिस ने इस बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Updated on:
9 Sep 2024, 2:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
साधु-संतों संग रामलीला मैदान पहुंचे पप्पू यादव, बोले- राहुल गांधी के आह्वान पर साथ आया Gen-Z और संत समाज

Congress Rally: ’12 साल बाद भी 1984 दंगा पीड़ितों को न्याय नहीं, महारैली पर ही याद आया सिखों का अपमान’, राजा वड़िंग ने बीजेपी पर साधा निशाना

INDIA गठबंधन की महारैली पर जेपी नड्डा ने साधा निशाना, राहुल गांधी की राजनीति के बताए चार चरण, विपक्ष से पूछे सवाल

INDIA ब्लॉक की रैली से पहले बढ़ी सियासी हलचल, मल्लिकार्जुन खरगे के घर पहुंचे अभिषेक बनर्जी

INDIA Alliance Rally: वोटर लिस्ट से 13 करोड़ नाम हटाने पर भड़के शशि थरूर, बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं