1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDIA गठबंधन की महारैली पर जेपी नड्डा ने साधा निशाना, राहुल गांधी की राजनीति के बताए चार चरण, विपक्ष से पूछे सवाल

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली पर जेपी नड्डा ने निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी की राजनीति के चार चरण बताते हुए कांग्रेस और विपक्षी दलों पर कई आरोप लगाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 1 Nov 2026, 12:43 PM IST

JP Nadda

INDIA गठबंधन की मेगा रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधा (Photo-ANI)

JP Nadda INDIA Bloc Rally: नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की मेगा रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधा है। जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी राजनीति का तरीका झूठ और अफवाह फैलाने से शुरू होता है और चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश तक पहुंचता है। नड्डा ने कहा कि यह उन नेताओं का सुनियोजित नाटक है, जिन्हें जनता चुनावों में बार-बार नकार चुकी है। जनता इस तरह की राजनीति को अच्छी तरह समझती है।

राहुल गांधी की राजनीति के चार चरण बताए

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए देश के सामने उनके राजनीतिक मॉडल के चार चरण रखे। उन्होंने कहा कि पहला चरण झूठ और अफवाहें फैलाना है, दूसरा सड़कों पर अराजकता व हिंसा भड़काना, तीसरा देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना और चौथा विदेशी ताकतों के इशारे पर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करना है।

रैली के चार मकसद होने का लगाया आरोप

नड्डा ने 1 नवंबर को हो रही रैली के पीछे चार मकसद होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि पहला मकसद सिख समुदाय के लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कना है। दूसरा, दिल्ली में दंगे और अव्यवस्था फैलाकर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराने की कोशिश करना है। उन्होंने तीसरा आरोप लगाते हुए कहा कि त्योहारों के मौसम में दिल्ली के दुकानदारों और व्यापारियों की कमाई को नुकसान पहुंचाना इस रैली का उद्देश्य है। वहीं, चौथा मकसद देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचाना है।

INDIA गठबंधन के सहयोगियों से भी पूछे सवाल

नड्डा ने इंडिया गठबंधन के अन्य दलों को भी घेरे में लेते हुए सवाल किया कि मैं ‘इंडी’ गठबंधन के सभी सहयोगियों से पूछता हूं क्या आप भी कांग्रेस पार्टी के इस पाप में शामिल हैं? क्या आप भी दिल्ली के व्यापारियों की बर्बादी और सिख भाइयों के जख्मों पर नमक छिड़कने के भागीदार हैं? भाजपा से नफरत करते-करते क्या अब आप देश की जनता से भी नफरत करने लगे हैं?

नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर देश का अपमान करते हैं और लौटकर देश के लोकतंत्र व अर्थव्यवस्था पर हमला बोलते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि देश की जनता अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है और उनका 'अराजकता का टूलकिट' पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। कांग्रेस का यह राजनीतिक पतन अब अपनी अंतिम सीमा पर पहुंच चुका है।