इस दौरान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना थी और वे इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हालांकि, उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 12 साल से आपकी सरकार सत्ता में है, फिर भी पीड़ितों को न्याय क्यों नहीं मिला?