राष्ट्रीय

पिता और चाचा की आतंकियों ने कर दी थी हत्या…अब BJP ने किश्तवाड़ से बेटी को दिया टिकट

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों (Jammu Kashmir Assembly Election) को लेकर बीजेपी (BJP) ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की पहली सूची में 15 उम्मीदवारों का नाम था। इस लिस्ट में इकलौती महिला प्रत्याशी शगुन परिहार (Shagun Parihar) हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Aug 2024, 10:35 AM IST
Feature image

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों (Jammu Kashmir Assembly Election) को लेकर बीजेपी (BJP) ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की पहली सूची में 15 उम्मीदवारों का नाम था। इस लिस्ट में इकलौती महिला प्रत्याशी शगुन परिहार (Shagun Parihar) हैं। बीजेपी ने शगुन परिहार को किश्तवाड़ विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया हैं। बता दें कि शगुन परिहार के पिता और चाचा की आंतकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पिता और चाचा की आतंकियों ने की थी हत्या

बीजेपी ने शगुन परिहार को किश्तवाड़ विधानसभा से टिकट दिया है। शगुन राजनीति में अपनी किस्मत अजमा रही हैं। शगुन परिहार के पिता का नाम अजीत परिहार और चाचा का नाम अनिल परिहार है। आंतकियों ने साल 2018 में शगुन के पिता और चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। नवंबर 2018 में दुकान से लौटते समय आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

टिकट मिलने पर खुश नजर आई शगुन

बीजेपी से किश्तवाड़ विधासनभा से टिकट मिलने पर शगुन और उसका परिवार बेहद खुश है। शगुन ने कहा कि बीजेपी ने मुझे यह मौका दिया। इसके लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा का आभार व्यक्त करती हूं। मुझे विश्वास है कि मैं इस कसौटी पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगी। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि किश्तवाड़ के लोग अपनी बेटी को खुले दिल से अपनाएंगे।

Also Read
View All
Maharashtra Murder: महाराष्ट्र में बेखौफ अपराधियों का आतंक, शादी समारोह में हुए विवाद के बाद 23 वर्षीय युवक की हत्या

‘मांग उठाने वालों को मिलती हैं गालियां और गिरफ्तारियां’, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

खराब मौसम की मार: ‘अकवान’ के कारण तीन शहरों की उड़ानें डगमगाईं, चेन्नई से 610 किमी दूर तूफान

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार समारोह में सोनिया गांधी ने बताया कैसी थी पूर्व PM की सोच, शांति और विकास पर कही बड़ी बात

महाराष्ट्र के भाजपा विधायक महेश बालदी को अदालत से बड़ा झटका, मारपीट के मामले में 3 साल का सश्रम कारावास