राष्ट्रीय

चिंता! Delhi Airport हादसे में चली गई बाप की जान, अब दो बेटियों की शादी और कैसे चलेगी पूरे घर की रोजीरोटी?

Delhi Airport Accident: देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश की वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल वन की छत गिरने से एक टैक्सी ड्राइवर की जान चली गई।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2024, 7:43 AM IST
Feature image

Delhi Airport Accident: देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल वन की छत गिरने से एक टैक्सी ड्राइवर की जान चली गई। पीडित रमेश कुमार को एक कार से बचाया गया, जिस पर लोहे की बीम गिर गई थी। टर्मिनल के पास मेदांता अस्पताल ले जाने पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। 45 वर्षीय रमेश की मौत ने उसके परिवार को सदमे और शोक में डाल दिया है।

कमाने वाला कोई नहीं

दिल्ली के रोहिणी में विजय विहार के निवासी रमेश कुमार अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उनके घर में दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके बेटे रवींद्र ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पिता के बिना परिवार कैसे चलेगा। रवींद्र ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनको सुबह 8.30 बजे एक फोन आया। कॉल पर बताया गया कि हमारे पिता एयरपोर्ट पर बेहोश हो गए हैं और उन्हें अस्पताल ले भर्ती करवाया है। फोन पर हमें यह नहीं बताया कि ऐसी त्रासदी हुई है।

सदमे और शोक में परिवार

रवींद्र ने बताया कि तुरंत हम हवाई अड्डे पहुंचे और पुलिस से पूछा कि क्या हो रहा है। उन्होंने बताया कि शाम 4 तक पुलिस स्टेशन ही रहे। इसके बाद हमें अस्पताल ले गए। हमें यह नहीं बताया कि उसकी मौत हो गई है। करीब तीन घंटे इंतजार करने के बाद हमें कहा गया कि अगले आकर पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाना। इस घटना ने उसके परिवार को सदमे और शोक में डाल दिया है।

दोनों बेटियों की होने वाली है शादी

परिवार का दुख इस बात से और बढ़ गया है कि रमेश की बेटियों की शादी होने वाली है। अब वे इस बात को लेकर चिंतित हैं कि वे खर्च कैसे चलाएंगे। वे घटना की न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं और सरकार से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Updated on:
30 Jun 2024, 7:43 AM IST
Published on: