31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tariff Hikes: Jio के बाद Airtel ने ग्राहकों को दिया झटका! महंगे किये सभी प्लान, यहां देखें पूरी डिटेल

Tariff Hikes: हाल ही में रिलायंस जियो के बाद अब भारती एयरटेल ने भी अपने मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 28 Jun 2024, 1:25 PM IST

Tariff Hikes: हाल ही में रिलायंस जियो के बाद अब भारती एयरटेल ने भी अपने मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी की है। यह कदम टेलीकॉम सेक्टर में बढ़ती लागतों और बढ़ते प्रतिस्पर्धा के बीच अपने मुनाफे को बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। भारती एयरटेल ने शुक्रवार को 3 जुलाई से मोबाइल टैरिफ बढ़ा दिए। यह रिलायंस जियो द्वारा मोबाइल टैरिफ में 12-27 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा के बाद आया है। यह पिछले ढाई साल में पहली बार है।


455 वाला प्लान अब 599 में मिलेगा

भारती एयरटेल ने एक बयान जारी कर कहा कि अनलिमिटेड वॉयस प्लान में एयरटेल ने टैरिफ 179 रुपए से बढ़ाकर 199 रुपए, 455 रुपए से बढ़ाकर 599 रुपए और 1,799 रुपए से बढ़ाकर 1,999 रुपए कर दिया है।

एंट्री लेवल प्लान पर मामूली वृद्धि

भारती एयरटेल ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि एयरटेल 3 जुलाई, 2024 से अपने मोबाइल टैरिफ में भी संशोधन करेगी। कंपनी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया है कि एंट्री लेवल प्लान पर बहुत मामूली मूल्य वृद्धि (70 पैसे प्रति दिन से कम) हो, ताकि बजट की चुनौती वाले उपभोक्ताओं पर कोई बोझ न पड़े।

शेयर में 1.24 प्रतिशत की तेजी

भारती एयरटेल ने कहा है कि भारत में दूरसंचार कंपनियों के लिए वित्तीय रूप से स्वस्थ व्यवसाय मॉडल को सक्षम करने के लिए मोबाइल औसत राजस्व प्रति उपयोगकर्ता (ARPU) 300 रुपए से ऊपर होना चाहिए। शुरुआती कारोबार में भारती एयरटेल के शेयर 18.25 रुपये या 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,490.05 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: 61 स्टेशनों पर मिलेगी सस्ती दवाइयां, करोड़ों यात्रियों को मिलेगा फायदा

यह भी पढ़ें- पंजाब, दिल्ली और यूपी सहित इन राज्यों में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, जानिए किस तारीख तक नहीं चलेगी क्लास

यह भी पढ़ें- 500 Rupees: 2000 के बाद अब RBI का 500 के नोट को लेकर बड़ा ऐलान, जानिए क्या है नई गाइडलाइन