
500 Rupees: भारत देश में 2000 रुपए के नोट बंद होने के बाद 500 रुपए का नोट को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के खबरें आए दिन देखने को मिल रही है। दिन प्रतिदिन वायरल भी हो रहा है। ऐसे में आपको यह जानना बहुत ही जरूरी है कि आरबीआई ने 500 के नोट को लेकर क्या गाइडलाइंस को जारी किया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारत सरकार ने 500 रुपए के नोट को लेकर हाल ही में कुछ नई गाइडलाइन जारी की हैं। यह कदम नकली नोटों की बढ़ती समस्या पर काबू पाने और जनता को सुरक्षित और भरोसेमंद मुद्रा प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
आप भी जाते है कि आरबीआई 100 रुपए, 200 रुपए, 500 रुपए के नोट जारी करता है। देश में वर्तमान में 500 के नोट सबसे बड़े है। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि एटीएम से पैसे निकलते समय कई बार कटे फटे नोट निकल आते है। ऐसे में लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि कई दुकानदार कटे फटे नोट नहीं लेते है। लेकिन अब आपको इस बात को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस तरह के कटे-फटे नोट को आप आसानी से आप बदल सकते हैं।
जनता की परेशानी को समझते हुए आरबीआई ने कहा है कि इस तरह के नोट को आप आसानी से नजदीकी ब्रांच में जाकर बदल सकते हैं। केंद्रीय बैंक ने 500 के नोट को पहचानने के लिए भी नई गाइडलाइंस जारी की है।
आरबीआई का कहना है कि सोशल मीडिया पर 500 रुपए को लेकर कई प्रकार की खबरे वायरल हो रही हैैै। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। केंद्रीय बैंक के अनुसार अगर किसी के पास नकली या खराब नोट आते है तो आप इसकी पहचान कर सकते है। इसके बारे में नीचे बताया जा रहा है।
— अगर आपके पास भी नोट के किनारे से लेकर बीच तक खाता है तो वह नोट अनफिट माना जाएगा।
— यदि किसी के पास पुरानी नोट बहुत ज्यादा गंदा है या फिर उसमें मिट्टी लगा हुआ है तो भी वह नोट अनफिट में गिना जाएगा।
— कई बार ज्यादातर इस्तेमाल होने की वजह से नोट खराब हो जाते हैं तो वह नोट भी अनफिट हो जाता है।
— अगर 500 के नोट में ग्राफिक बदलाव हुआ तो यह इसको अनफिड ही माना जाएगा।
— इसके अलावा नोट का रंग उड़ जाए तो उसे और भी अनफीड माना जाता है।
Published on:
19 Jun 2024 07:56 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
