पश्चिम बंगाल के इस हादसे ने एक बार फिर बालासोर दुर्घटना की याद को ताजा कर दिया है। आपको बता दें कि बीते साल 2 जून, 2023 को ओडिशा के बालासोर में तीन रेल गाड़ी आपस में टकरा गई थी। इस दुर्घटना में सबसे ज्यादा क्षति कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार यात्रियों को हुई थी। उस हादसे में 233 लोगों की मौत हुई थी और 900 से ज्यादा घायल हुए थे।