राष्ट्रीय

महिला पुलिस कमिश्नर B Sumathi का खतरनाक अंडरकवर ऑपरेशन, रात 2 बजे अकेली बस स्टॉप पर निकलीं… जाल में फंसे 40 आदमी

Woman Safety Test Hyderabad: महिलाओं की सुरक्षा कितनी पुख्ता है, इसके लिए मलकाजगिरी पुलिस कमिश्नर बी सुमति खुद को अकेली यात्री बनाकर अंडरकवर ऑपरेशन किया।

less than 1 minute read
May 08, 2026
फोटो में मलकाजगिरी पुलिस कमिश्नर बी सुमति (सोर्स: Siraj Noorani एक्स यूजर)

Hyderabad Police Commissioner Undercover: रात के दो-तीन बज रहे थे। हैदराबाद का एक बस स्टॉप पूरी तरह सुनसान था। अंधेरा चारों तरफ फैला हुआ था। इसी बस स्टॉप पर एक महिला अकेली खड़ी थीं। कोई साथी नहीं, कोई सुरक्षा गार्ड नहीं। लेकिन ये कोई आम महिला नहीं थीं। ये थीं मलकाजगिरी पुलिस कमिश्नर बी सुमति।

महिलाओं की सुरक्षा कितनी पुख्ता है, इसके लिए उन्होंने खुद को अकेली यात्री बनाकर अंडरकवर ऑपरेशन किया। बस स्टॉप पर खड़े होते ही कुछ ही मिनटों में उनके आसपास संदिग्ध लोग जुटने लगे और बदतमीजी शुरू हो गई। जो कुछ उन्होंने उस रात देखा, वो बेहद चौंकाने वाला था। कमिश्नर सुमति के इस साहसिक कदम के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मात्र कुछ ही घंटों में 40 लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

अपडेट जारी है…

ये भी पढ़ें

ममता बनर्जी से अखिलेश यादव की मुलाकात; चुनाव से पहले सपा और TMC के बीच राजनीतिक तालमेल को लेकर चर्चा तेज
Also Read
View All