राष्ट्रीय

फिनलैंड में भारतीयों के लिए स्थायी निवास आसान, जारी की नई गाइडलाइन

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट्स के अनुसार दुनिया में सबसे खुशहाल देश माना जाता है फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश माने जाने वाले फिनलैंड ने भारतीय नागरिकों के लिए स्थायी निवास की प्रक्रिया को स्पष्ट और आसान बनाने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। भारतीयों के लिए यह बड़ा अवसर माना जा रहा है। […]

2 min read
Sep 18, 2025
finland
finland

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट्स के अनुसारदुनिया में सबसे खुशहाल देश माना जाता है फिनलैंड

दुनिया का सबसे खुशहाल देश माने जाने वाले फिनलैंड ने भारतीय नागरिकों के लिए स्थायी निवास की प्रक्रिया को स्पष्ट और आसान बनाने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।

भारतीयों के लिए यह बड़ा अवसर माना जा रहा है। क्योंकि फिनलैंड न केवल हाई लेवल की लाइफ स्टाइल और एडवांस सोशल सिक्यूरिटी प्रदान करता है बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की संभावनाओं के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है। नई व्यवस्था के तहत अब स्थायी निवास के लिए आवेदन करने वाले को कम से कम चार साल तक लगातार रहना होगा। हालांकि 2026 से यह अवधि छह साल कर दी जाएगी। इसके लिए वही भारतीय नागरिक आवेदन कर सकेगा, जो कम से कम पिछले दो साल से फिनलैंड में निवास कर रहा हो।

यह हैं प्रमुख शर्तें-

-ए टाइप कंटीन्यूस रेजिडेंस परमिट का होना अनिवार्य।

- न्यूनतम वार्षिक आय 40000 यूरो होनी चाहिए।

-मान्यता प्राप्त पीजी डिग्री और संबंधित अनुभव आवश्यक।

-फिनिश या स्वीडिश भाषा में दक्षता जरूरी।

-साफ-सुथरा अपराध रिकॉर्ड अनिवार्य।

आवेदन की प्रक्रिया :

अब पूरी आवेदन प्रक्रिया पोर्टल से ऑनलाइन या पेपर आवेदन के माध्यम से की जा सकेगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और लंबी प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकेगा।

ये सेवाएं मिलेगी :

स्थायी निवास मिलने के बाद भारतीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और पेंशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही नौकरी के अवसरों में स्थिरता और पारिवारिक पुनर्मिलन की सुविधा भी मिलेगी।

इसलिए खास है फिनलैंड :

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट्स के अनुसार फिनलैंड कई वर्षों से दुनिया का सबसे खुशहाल देश घोषित किया जाता रहा है। वहां की मजबूत सामाजिक सुरक्षा प्रणाली, अच्छी शिक्षा और स्वच्छ वातावरण भारतीयों को आकर्षित करता है। हालांकि भाषा संबंधी शर्तें और आय सीमा कई आवेदकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। लेकिन फिर भी नई गाइडलाइन भारतीय पेशेवरों और विद्यार्थियों के लिए एक नया अवसर लेकर आई है।

Updated on:
17 Sept 2025 09:46 pm
Published on:
18 Sept 2025 05:10 am