दिवाली की रात देश के कई शहरों में पटाखों के कारण लोग आग में झुलस गए। वहीं कई जगह आग का भी तांडव देखने को मिला। दिल्ली के रोहिणी, पटना के गांधीनगर, उत्तर प्रदेश के नोएडा और बरेली से आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं।
देशभर में दिवाली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। कई शहरों में रातभर जमकर आतिशबाजी की गई। दिवाली की रात देश के कई शहरों में पटाखों के कारण आग का तांडव देखने केा मिला। आगजनी की घटना में कई लोग झुलस गए और लोगों को भी काफी नुकसान हुआ है। दिवाली के मौके पर दिल्ली में कुल 201 जगहों पर आग लगने की सूचना फायर डिपार्टमेंट को मिली। राजधानी दिल्ली के अलावा पटना के गांधीनगर, उत्तर प्रदेश के नोएडा और बरेली से आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं।
दमकल विभाग के मुताबिक, दिवाली पर दिल्ली में 201 जगहों पर आग लगने की सूचना फायर डिपार्टमेंट को मिली। रोहिणी स्थित प्रशांत विहार में भी एक डीडीए मार्किट रेस्टोरेंट में आग लगी। इस हादसे में काफी नुकसान हुआ है। कडत्री मशक्कत के बाद डाई घंटे में दमकल विभाग की 7 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग के मुताबिक, पूरी दिल्ली में नरेला, रोहिणी, प्रशांत विहार और गांधीनगर समेत 201 जगहों पर आग लगने की सूचना मिली है, लेकिन दिल्ली फायर सर्विस के जवानों ने पूरी मुस्तैदी के साथ आगजनी की घटनाओं पर काबू पाया।
दिल्ली में पटाखे चलाने पर पाबंदी लगी हुई थी लेकिन लोगों ने दिवाली की रात न सिर्फ आतिशबाज़ी की, बल्कि तेज़ आवाज़ वाले पटाखे फोड़े। बीती रात के परवान चढ़ने के साथ ही पटाखों की आवाज़ तेज़ होती गई। दिवाली पर प्रतिबंध के बावजूद लोगों ने जमकर आतिबाजी की। इसके अलावा पराली जलने और मौसम की अन्य वजहों से दिल्ली—एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ गया है। दिवाली की रात 12 बजे दिल्ली का AQI 323 रिकॉर्ड किया है। कई लोगों ने पटाखों के धुएं के कारण आंखों में जलन होने की शिकायत की।
दिवाली की रात बिहार के पटना में गांधी नगर इलाके में एक दुकान में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियों मौके पर और आग पर काबू पाया गया। वहीं उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की वेदांतम सोसाइटी गौर सिटी-2 के 17वीं मंजिल पर भी भीषण आग लगी। यह आग 18वें फ्लोर तक पहुंची थी। हालांकि इस हादसे में जनहानी हुई है।
देशभर में लोग दिवाली की खुशियां मनाने थे वहीं कुछ जगह लोगों की जान पर बन आई है। दिवाली पर पटाखे फोड़ने के दौरान हैदराबाद में 10 लोग झुलस गए थे। घायल अवस्था में उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिविल सर्जन डॉ. नजाबी बेगम के अनुसार, रविवार को उनके पास 3 मामले आऐ थे और सोमवार को 10 नए मामले आए। इनमें से 4 मामले गंभीर थे। इनमें से एक बच्चे की आंख खराब हो गई और अन्य 3 की सर्जरी की जाएगी।