राष्ट्रीय

इस दिन लांच होगी देश की पहली ‘भगवा वंदे भारत’, रंग बदलने के साथ ही मिलेगी ये खास सुविधा

First Saffron Vande Bharat: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 8 कोच वाली नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत 19 अक्टूबर से हो सकती है।  
2 min read
 first Saffron Vande Bharat will be launched on this day facilities


भारतीय रेलवे देश की लाइफ लाइन होने के साथ ही विश्व की चौथी सबसे बड़ी रेलवे लाइन है। ऐसे में यात्रियों को कम पैसे में लग्जरी सुविधा देने के लिए रेलवे पिछले सालों में वंदे भारत ट्रेन शुरू किया है। अब तक लोगों को ये नीले और सफेद रंग में दिखती है। वहीं, अब जल्द ही हमें भगवा रंग की वंदे भारत देखने को मिलेगी। इस बात की जानकारी रेल मंत्री ने कुछ दिन पहले दी थी। लेकिन हम आपको बताएंगे कि नई वंदे भारत में रंग बदलने के अलावा इन ट्रेनों में और क्या खास होने वाला है।

कई मामलों में होगी बेहतर

नई वाली वंदे भारत पुरानी वाली वंदे भारत से कई मामलों में बेहतर होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 8 कोच वाली नई वंदे भारत ट्रेन का बाहरी रूप भगवा रंग का होगा। इसमें सीटिंग अरेंजमेंट से लेकर टॉयलेट की लाइट्स में भी काफी बदलाव किए गए हैं। यात्रियों के लिए रेक्लाइन चेयर पर सफर और भी आरामदायक होगा, बेहतर चार्जिंग व्यवस्था मिलेगी।

इस दिन लांच होगी नई वंदे भारत

खबर है कि 19 अक्टूबर को भगवा रंग में रंगी वंदे भारत एक्सप्रेस नजर आने वाली हैं। चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में ही इनका निर्माण हुआ है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहले ही वंदे भारत एक्सप्रेस के इस नए रंग के बारे में बता चुके थे। साथ ही उन्होंने जानकारी दी थी कि यह 'तिरंगे' पर आधारित होगा। हालांकि यह किस रूट पर चलेगी और इसका किराया कितना होगा इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

2019 में लांच हुई थी पहली वंदे भारत

बता दें कि 15 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली वंदे एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। अब तक भारत के पास वंदे भारत ट्रेनों के 25 पेयर हैं। इनमें से 18 साल 2023 में ही लॉन्च किए गए हैं। इधर, साल 1955 से शुरू होने वाली इंटीग्रल कोच फैक्ट्री 70 हजार से ज्यादा कोच तैयार कर चुकी है। यह उपलब्धि अक्टूबर 2022 के दूसरे सप्ताह में हासिल की।

ये भी पढ़ें: “हमारा साबुन इकोफ्रेंडली”- जानिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसा क्यों कहा?

Published on:
19 Aug 2023 04:32 pm
Also Read
View All
‘बेखौफ होकर करें ड्यूटी, मैं लूंगा जिम्मेदारी’, CJP प्रोटेस्ट में छात्रों पर हिंसा के बीच CRPF प्रमुख ने दिया बयान

Supreme Court Pellet Gun Case: सुप्रीम कोर्ट ने पेलेट गन SOP पर केंद्र से मांगा जवाब, प्रतिबंध की मांग में संशोधन के निर्देश

NEET Paper Leak Protest: ‘निडर होकर करें ड्यूटी, मैं उठाऊंगा जिम्मेदारी’: पेलेट गन विवाद के बीच CRPF महानिदेशक का जवानों को बड़ा संदेश

गुजरात में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 2 साल तक ससुराल वालों से कहती रही- वो ऑस्ट्रेलिया गए हैं

Punjab Election: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सियासी रंग में रंगी गुरु रविदास जयंती, दलित वोटों पर सभी दलों की नजर