5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“हमारा साबुन इकोफ्रेंडली”- जानिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसा क्यों कहा?

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में यह सब बातें होती रहती हैं। लोग एक दल से दूसरे दल में आते-जाते रहते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 19 Aug 2023, 3:42 PM IST

 Nitin Gadkari  said Our soap is eco-friendly


भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को लेकर विपक्ष अक्सर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधता है। इसी मुद्दे पर आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा का साबुन इकोफ्रेंडली है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव में जीतने की राजनीति सबसे अहम होती है और जो जीतता है वही सिकंदर होता है। इसलिए कभी-कभी गठबंधन में पार्टनर लेने पड़ते हैं, ताकत बढ़ानी पड़ती है।

एक सवाल के जवाब में कही ये बात

नितिन गडकरी एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से बाते कर रहे थे। इस दौरान उसने पूछा गया था कि दागी नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर विपक्ष कह रहा है कि जो भी उधर जाता है धुल जाता है। गडकरी ने कहा कि हमारा साबुन इकोफ्रेंडली है। राजनीति में लोग इधर-उधर आते-जाते रहते हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में विभिन्न दलों के बड़े-बड़े नेता भाजपा में शामिल हुए हैं या फिर भाजपा से हाथ मिलाया है। इसको लेकर भाजपा विपक्ष के निशाने पर रहा है।


भाजपा को वाशिंग मशीन बोलता है विपक्ष

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में विभिन्न दलों के बड़े-बड़े नेता भाजपा में शामिल हुए हैं या फिर भाजपा से हाथ मिलाया है। इसको लेकर भाजपा विपक्ष के निशाने पर रहा है। विपक्ष के मुताबिक भाजपा वैसे तो विरोधी दलों के नेताओं पर करप्शन का आरोप लगाती है। लेकिन जैसे ही वह नेता इनके दल में शामिल होता है या फिर इनसे हाथ मिलाता है, पाक-साफ हो जाता है।

विपक्ष का कहना है कि भाजपा के पास वाशिंग मशीन है। इन आरोपों पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह कहते हुए चुटकी ली है कि हमारा साबुन इकोफ्रेंडली है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता का दावा- इस महीने तक ही मुख्यमंत्री हैं शिंदे, सितंबर में CM बदलने की तैयारी में भाजपा