5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता का दावा- इस महीने तक ही मुख्यमंत्री हैं शिंदे, सितंबर में CM बदलने की तैयारी में भाजपा

Maharashtra Politics: नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार अब ज्यादा दिन तक चलने वाली नहीं है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 19 Aug 2023, 2:46 PM IST

 Congress leader said Shinde is Chief Minister only till this month

महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी विधानसभा सीट से विधायक और विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने बड़ा दावा किया है। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में जो हो रहा है, वह सही नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार अब ज्यादा दिन तक चलने वाली नहीं है। भाजपा सितंबर में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बदल देगी।

पिछले साल मुख्यमंत्री बने थे शिंदे

बता दें जून 2022 में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत कर दी। इसके बाद उन्होंने भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर राज्य में सरकार बना ली थी। जिसके बाद राज्य में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई।


जुलाई में अजित पवार हुए थे सरकार में शामिल

राज्य में ठीक एक साल बाद NCP में भी वहीं घटना घटी जो शिवसेना में घटी थी। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और NCP के नेता पार्टी में बगावत कर भाजपा, औक शिंदे गुट की सरकार में शामिल हो गए थे। पिछले महीने सत्तारूढ़ दल के साथ हाथ मिलाने के बाद अजित पवार दूसरे डिप्टी सीएम बने, जबकि उनकी पार्टी के आठ सहयोगियों ने मंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस भी डिप्टी सीएम हैं।

ये भी पढें: कांग्रेस नेता का दावा, प्रियंका गांधी वाराणसी में चुनाव लड़ीं तो पीएम मोदी को जाना पड़ेगा गुजरात

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय