
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी
Congress leader Rashid Alvi: लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी-कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी चुनावी रणनीति में जुट गई है। इन चुनावी तैयारियों को लेकर कई नेताओं के बयान सामने आ रहे है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राशिद अल्वी ने अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एक भविष्यवाणी की है। राशिद अल्वी का कहना है कि यदि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात वापस जाना पड़ेगा। बता दें कि कुछ दिनों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव को लेकर कई प्रकार की खबरें आ रही है।
पीएम मोदी को वापस गुजरात भेज देंगी प्रियंका
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने वाराणसी लोकसभा सीट को लेकर बात करते हुए कहा कि जहां तक प्रियंका गांधी का ताल्लुक है तो अगर उन्होंने वाराणसी से चुनाव लड़ा तो पीएम नरेंद्र मोदी जी वापस गुजरात चले जाएंगे। वो वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ेंगे। कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि ये मेरी भविष्यवाणी है।
...तो स्मृति ईरानी की हो जाएगी जमानत जब्त
राज्यसभा सांसद राशिद अल्वी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा है कि अगर राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ते हैं तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की जमानत जब्त हो जाएगी। यह भी हो सकता है कि बीजेपी नेता अमेठी छोड़कर चली जाएं। उन्होंने आगे कहा कि मेरी बीजेपी नेताओं से गुजारिश है कि वो उन्हें भागने न दें। उनसे कहें कि आप मंत्री भी हैं और सांसद भी आप अमेठी से मुकाबला कीजिए।
Published on:
19 Aug 2023, 1:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.