राष्ट्रीय

Good News : मुंबई से जोधपुर के बीच चलेगी पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन

Vande Bharat: पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन मुंबई से जोधपुर के बीच चल सकती है। रेलवे बोर्ड नए वित्त वर्ष में इसे पूरी तरह से चलाने की तैयारी में है।
less than 1 minute read
unveil_vande_bharat_sleeper_train_.png

Sleeper Vande Bharat: चेयरकार को कोच के बाद अब भारतीय रेलवे बोर्ड शयनयान श्रेणी की वंदेभारत ट्रेन चलाने जा रहा है। ऐसे इस श्रेणी की पहली ट्रेन महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से राजस्थान के शहर जोधपुर के बीच चलाई जा सकती है। लंबी दूरी के लिए शयनयान श्रेणी की वंदेभारत एक्सप्रेस बहुत ही बेहतरीन साबित होगी।

रेलवे बोर्ड नए वित्त वर्ष में इसे पूरी तरह से चलाने की तैयारी में है। इसके लिए दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग को भी सही किया जा रहा है। इस ट्रेन का किराया राजधानी एक्सप्रेस से 20 फीसदी अधिक हो सकता है। वंदेभारत शयनयान में सभी कोच वातानुकूलित रहने की संभवना है। तमाम सुविधाओं को जोड़ा गया है। ऐसे में तुलानात्मक रूप से यह बेहतर यात्रा रहेगी।

स्लीपर कोच में यह सुविधाएं
ट्रेन में ऊपर चढ़ने के लिए आरामदायक सीढ़ियां
ट्रेन में ऑटोमैटिक डोर
ट्रेन में वैक्यूम टॉयलेट्स
ट्रेन में इंटरकम्युनिकेशन डोर
ट्रेन में बेहतर सस्पेंशन सिस्टम
ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा

Published on:
08 Jan 2024 07:42 am
Also Read
View All
महाराष्ट्र में खुले में खाने का तेल बेचने पर लगी रोक, उल्लंघन पर 10 लाख रुपए तक जुर्माना और उम्रकैद का प्रावधान

Gujarat: नकली शराब बनाने के लिए बुलाया था ‘डॉक्टर’, पीने से उसकी भी मौत, 13 गिरफ्तार, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

‘वंदे मातरम’ पर हो रहे विवाद पर शर्मिला टैगोर का बड़ा बयान, बोलीं- एक ईश्वर को मानने वालों के लिए पूरा गीत गाना मुश्किल

Ambikapur News: एनएच पर गड्ढे में फंसी भाजपा संगठन महामंत्री की कार, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी को लगाई फटकार, कहा- यहां कभी आते हैं या नहीं…

IAS Tukaram Mundhe: तेज तर्रार IAS तुकाराम मुंढे का क्या राजस्थान हो गया ट्रांसफर? जानें वायरल दावों का असली सच