राष्ट्रीय

Amarnath pilgrims Injured: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, अमरनाथ यात्रा के पांच श्रद्धालु घायल

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। उधमपुर के तोल्डी नाले के पास तीर्थयात्रियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनका इलाज जारी है।
2 min read
Jul 10, 2026
Five Amarnath Yatra Pilgrims Injured
Five Amarnath Yatra Pilgrims Injured : पहलगाम जा रहे अमरनाथ यात्रियों का वाहन उधमपुर में दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल (फोटो सोर्स: ANI)

Jammu Srinagar National Highway Accident: पवित्र अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार का दिन एक बेहद चिंताजनक खबर लेकर आया। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां उधमपुर के पास तोल्डी नाले के नजदीक अमरनाथ यात्रियों से भरी एक गाड़ी अचानक दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दुर्घटनाग्रस्त कार जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से पहलगाम के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में गाड़ी का नियंत्रण खो गया। इसके चलते वाहन नेशनल हाईवे-44 की दीवार से टकरा गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा बल के जवान और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायल यात्रियों को तुरंत उधमपुर के एसोसिएटेड हॉस्पिटल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में घायल एक यात्री सीमा गुप्त की हालत नाजुक है। फिलहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमरनाथ यात्रा जारी

अमरनाथ यात्रा 2026 जोरों-शोरों से जारी है। नेशनल हाईवे-44 पर CRPF की कड़ी सुरक्षा में श्रद्धालुओं की यात्रा हो रही है। CRPF के जवान हाईवे पर बिना रुकावट सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार रोड ओपनिंग पार्टी ऑपरेशन कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के अलावा CRPF की 84वीं बटालियन ने रामबन जिले के चंदरकोट में एक मोबाइल हेल्थ कैंप लगाया है। यह तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को 24 घंटे मेडिकल सहायता उपलब्ध करा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले तीर्थयात्रियों ने CRPF की सुरक्षा और हेल्थकेयर सुविधाओं से बहुत संतुष्टि जताई है।

अब तक डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई हैं। पहलगाम और बालटाल मार्ग से यात्रा सुचारु रूप से जारी है। पहले ही सप्ताह में अब तक डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। रोज हजारों श्रद्धालु पवित्र गुफा पहुंच रहे हैं। यही रुझान बिना किसी रुकावट के जारी रहा तो 2026 की यह यात्रा हाल के वर्षों में सबसे ज्यादा भागीदारी वाला आयोजन बन सकती है। अमरनाथ यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं ने भी जम्मू-कश्मीर प्रशासन की जमकर सराहना की है।

Updated on:
10 Jul 2026 10:06 am
Published on:
10 Jul 2026 08:29 am