राष्ट्रीय

बड़ी साजिश नाकाम! एक फ्लैट से पांच संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

देहरादून के राजपुर के एक फ्लैट से पांच संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से रेडियोएक्टिव पदार्थ और अन्य सामग्री भी बरामद हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jul 2024, 9:16 AM IST
Feature image

देहरादून के राजपुर के एक फ्लैट से पांच संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से रेडियोएक्टिव पदार्थ और अन्य सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ब्रुक एंड वुडस सोसाइटी में स्थित श्वेताभ सुमन के फ्लैट, जिसे उन्होंने कुछ लोगों को किराये पर दिया है, उक्त फ्लैट में कुछ संदिग्ध व्यक्ति आये हैं। वो अपने साथ संभवत: कोई रेडियोएक्टिव पदार्थ व अन्य सामग्री लेकर आये है। वे उक्त डिवाइस की खरीद-फरोख्त की बात कर रहे हैं।

आपत्तिजनक सामग्री बरामद

उक्त सूचना पर थाना राजपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पुलिस को पांच व्यक्ति मौजूद मिले। उनके पास से एक डिवाइस मिला। इसके साथ ही एक काले रंग का बाॅक्स मिला, जिसमें उक्त व्यक्तियों ने रेडियो एक्टिव पावर आर्टिकल होना बताया तथा उसे खोलने पर रेडिएशन का खतरा होने की बात कही।

एक फ्लैट से पांच संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस ने रेडिएशन फैलने की आशंका के बीच उक्त उपकरणों वाले कमरे को सील करते हुए मौके पर एसडीआरएफ की टीम को तैनात कर दिया। अन्य संबंधित एजेंसियों को भी इसकी सूचना दी गई। डिवाइस को परीक्षण हेतु भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर भेजे जाने की बात कही गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेंद्र पाठक, तरबेज आलम, सरवर हुसैन, जैद अली और अभिषेक जैन के रूप में हुई है। मामले की जांच जारी है।

Updated on:
13 Jul 2024, 9:16 AM IST
Published on:
Also Read
View All
प्रेमिका ने छोड़ा साथ तो बेजुबानों पर उतारा गुस्सा, दो पालतू कुत्तों की बेरहमी से हत्या

नीतीश कुमार के नाम पर पुल के नामकरण से लालू यादव की आपत्ति पर JDU का पलटवार, कहा- बिहार का नाम ‘चारा-नगर’ रख दें

राज ठाकरे-प्रशांत किशोर विवाद पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई की दो टूक, बोले- बिहार-UP के मजदूरों की हालत भी देखिए

Bengal News: ‘पूरी दुनिया को आपसे शिकायत है’, अभिषेक बनर्जी पर दिलीप घोष का तंज, बोले- अब पुलिस शिकायत पर कर रही कार्रवाई

सोनिया गांधी पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद, कंगना के केस दर्ज के बाद बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने; जानें पूरा मामला