
Flash floods in Sikkim : सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़ से तबाही मची हुई है। बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आई थी। सेना के 23 जवान लापता होने की खबर है। प्रशासन ने आसपास लोगों से सतर्क रहने के लिए करा गया है। चंद सेकंड का वक्त और ताश के पत्ते की तरह सड़के और पूल ढह गए। चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया।
गुवाहाटी में रक्षा PRO ने कहा कि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बाढ़ आ गई। 41 गाड़ियों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है।
तीस्ता नदी में आई बाढ़ से मेल्ली में नेशनल हाईवे 10 बह गया। बाढ़ से कई जगहों पर नुकसान की खबर है। तीस्ता नदी के सटे इलाके को खाली करा दिया गया है।
हादसे में घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने आसपास लोगों से सतर्क रहने के लिए करा गया है। तलाशी अभियान जारी है।
बादल फटने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सिंगतम पहुंचे और यहां उन्होंने स्थिति का का जायजा लिया।
बीजेपी नेता उग्येन शेरिंग ग्यात्सो भूटिया ने कहा कि सरकारी तंत्र को लगाकर लोगों की जान बचाई जा रही है। अभी तक जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़ें- LAHDC Election: आर्टिकल 370 निरस्त के बाद पहली बार कारगिल में चुनाव, दोपहर 2 बजे तक डाले जाएंगे वोट
यह भी पढ़ें- सिक्किम में फटा बादल: 23 सैनिक लापता, कई वाहन कीचड़ में डूबे, बंगाल सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट