राष्ट्रीय

देश के इतिहास में पहली बार एक अरब टन के पार पहुंचा कोयला उत्पादन, PM मोदी ने बताया मील का पत्थर

Coal production crossed one billion tonnes: देश के इतिहास में पहली बार 2023-24 के दौरान कोयला और लिग्नाइट का उत्पादन एक अरब टन के पार पहुंचा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Apr 2024, 2:45 PM IST
  For the first time in history of India coal production crossed one billion tonnes PM Modi called it milestone

देश के इतिहास में पहली बार 2023-24 के दौरान कोयला और लिग्नाइट का उत्पादन एक अरब टन के पार पहुंचा है। देश की इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ऐतिहासिक रूप से मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि यह विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने कहा, "यह आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत का मार्ग सुनिश्चित करता है।"

10 साल में कोयला उत्पादन 70 प्रतिशत बढ़ा

प्रधानमंत्री ने सोमवार देर रात कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा एक्स पर पोस्ट एक बयान के जवाब में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कोयला मंत्री ने कहा,“पहली बार, भारत का कोयला और लिग्नाइट उत्पादन एक बिलियन टन को पार कर गया है। सरकार के प्रयासों से दस वर्षों में कोयला-लिग्नाइट उत्पादन 70 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है।”


आयातित कोयले की मात्रा में 36.69 प्रतिशत की कमी

कोयला मंत्रालय के अनुसार, घरेलू कोयला उत्पादन में वृद्धि के कारण, अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 के बीच देश में थर्मल पावर प्लांटों के लिए आयातित कोयले की मात्रा में 36.69 प्रतिशत की कमी आई है।

Updated on:
2 Apr 2024, 2:45 PM IST
Published on: