राष्ट्रीय

Forbes List 2025: अरबपतियों की लिस्ट में भारत से 697 अरबपति आगे अमेरिका, जानें इंडिया से कौन-कौन हुआ शामिल?

Richest People in world: फोर्ब्स मैगजीन की सालाना वैश्विक अरबपतियों की 39वीं सूची जारी हो गई है। पहली बार इस सूची में 3,028 लोगों के जगह मिली है।

2 min read
Apr 02, 2025
Gautam Adani व Mukesh Ambani समूह की नेट वर्थ टाटा समूह से कम है।

Forbes Billionaires List:फोर्ब्स मैगजीन की सालाना वैश्विक अरबपतियों की 39वीं सूची जारी हो गई है। यह पहली बार है जब दुनिया भर में अरबपतियों की आबादी 3,000 के आंकड़े को पार कर गई है। पहली बार इस सूची में दुनिया भर के रेकॉर्ड 3,028 लोगों के जगह मिली है, जो पिछले साल की तुलना में 247 ज्यादा है। इन सभी लोगों की कुल संपत्ति रिकॉर्ड 16.1 ट्रिलियन डॉलर है, जो एक साल पहले की तुलना में 2 ट्रिलियन डॉलर ज्यादा है। इस तरह दुनिया के इन अरबपतियों की कुल संपदा अमेरिका और चीन के अलावा दुनिया के हर देश की जीडीपी (GDP) से ज्यादा है। इनकी औसत संपत्ति अब 5.3 बिलियन डॉलर है, जो 2024 की तुलना में 200 मिलियन डॉलर ज्यादा है।

शीर्ष 15 के पास 1500 अरबपतियों से ज्यादा संपदा

यह भी पहली बार 200 बिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति वाले इस सूची में तीन लोग हैं, जो 100 बिलियन डॉलर क्लब में भी रेकॉर्ड 15 सदस्य हैं। इन 15 सेंटीबिलियनेयर्स की कुल संपत्ति 2.4 ट्रिलियन डॉलर है, जो कि सबसे निचले 1500 अरबपतियों की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है।

अमरीका से हैं टॉप अरबपति

> एलन मस्क 342 अरब डॉलर

> मार्क जुकरबर्ग 216 अरब डॉलर

> जेफ बजोस 215 अरब डॉलर

> लैरी एलिसन 192 अरब डॉलर

> अर्नाल्ट 178 अरब डॉलर

तीन देशों में हैं 50 फीसदी से ज्यादा अरबपति

> अमेरिका 902

> चीन (हांगकांग समेत) 516

> भारत 205

इस बार सूची में 288 नए चेहरे

इस सूची में पहली बार रॉकस्टार ब्रूस स्प्रिंगस्टीन, फिल्म स्टार अर्नाल्ड श्वेजवार्नेगर और कॉमेडियन जेरी सीनफील्ड समेत कई एआइ कंपनियों जैसे एंथ्रोपिक, कोरवीव और डीपसीक के संस्थापक जैसे लोग भी हैं।

सूची में 406 महिलाएं, 113 सेल्फमेड

दुनिया के अरबपतियों की सूची में इस साल 13.4 फीसदी महिलाएं हैं, जबकि पिछली बार 13.3 फीसदी महिलाएं थीं। 101 अरब डॉलर के साथ वालमार्ट की उत्तराधिकारी एलिस वाल्टन दुनिया की सबसे अमीर महिलाएं हैं। फोर्ब्स के अनुसार सूची में सिर्फ 113 महिला अरबपति ही सेल्फ मेड हैं। जबकि सूची में कुल 67 फीसदी अरबपति सेल्फ मेड हैं।

सूची में ट्रंप भी शामिल

इस सूची में अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भी हैं और उनके लिए 2024 बेहद सफल रहा है। ट्रंप की संपत्ति 2024 में 2.3 अरब डॉलर से बढ़कर 5.1 अरब डॉलर हो गई। इतना ही नहीं, उनके प्रशासन में कम से कम दस अरबपति और अरबपति दंपति शामिल हैं।

भारत में मुकेश अंबानी सूची में सबसे ऊपर

भारत में अरबपतियों की संख्या पिछले साल के 200 की तुलना में बढ़कर 205 हो गई है। इनकी कुल संपत्ति 941 अरब डॉलर आंकी गई है। लेकिन इनकी कुल संपदा पिछले साल के 954 अरब डॉलर की तुलना में घटकर 941 अरब डॉलर रह गई है। शीर्ष 10 अरबपतियों की कुल संपदा भी पिछले साल की तुलना में 56 अरब डॉलर घटकर 337 अरब डॉलर रह गई है। 92.5 अरब डॉलर के साथ मुकेश अंबानी सूची में सबसे ऊपर हैं। इसके बाद गौतम अडाणी (56.3 अरब डॉलर) और सावित्री जिंदल (35.5 अरब डॉलर) सूची में हैं।

Published on:
02 Apr 2025 09:03 am
Also Read
View All

अगली खबर