राष्ट्रीय

Ratan Tata के निधन पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और गृहमंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

Ratan Tata: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। रतन टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी।

2 min read
Oct 10, 2024
ratan tata

Ratan Tata: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। रतन टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। रतन टाटा के निधन की सूचना देते हुए टाटा समूह ने कहा कि अपार दुख के साथ हम अपने प्रिय रतन के शांतिपूर्ण निधन की घोषणा करते हैं। हम उनके भाई-बहन और स्वजन, उनकी प्रशंसा करने वाले सभी लोगों के प्रेम और सम्मान से सांत्वना महसूस करते हैं। रतन टाटा के निधन पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने दुख प्रकट किया हैं।

अमित शाह ने जताया दुख

दिल्ली में एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को याद किया। उन्होंने कहा, "श्री रतन टाटा का कल स्वर्गवास हो गया। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह न केवल भारत में बल्कि दुनिया में एक सम्मानित उद्योगपति थे। उन्होंने ऐसे समय में टाटा समूह का नेतृत्व संभाला जब टाटा समूह के लिए बदलाव करना महत्वपूर्ण था। वह एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने टाटा समूह के काम करने के तरीके और कई व्यवसायों को बदल दिया। रतन टाटा जी के नेतृत्व में व्यापार समूह ने शिक्षा और कैंसर उपचार सहित कई अन्य क्षेत्रों में बहुत काम किया। रतन टाटा की विरासत उद्योग में लोगों का मार्गदर्शन करेगी।"

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने जताया शोक

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रतन टाटा के निधन पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को एक लेटर लिखा है। उन्होंने लिखा कि रतन टाटा एक बिजनेस आइकॉन से कहीं ज्यादा थे। वे अपने विजन और मानवता के लिए किए गए कामों के लिए याद किए जाएंगे। उनमें सत्ता में बैठे व्यक्ति से सच बोलने का साहस था।

Published on:
10 Oct 2024 02:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर