
President's Colour Award: राष्ट्रपति मानक और कलर अवॉर्ड किसी भी सशस्त्र बल इकाई के लिए सर्वोच्च सैन्य सम्मान है। राष्ट्रपति के मानक और कलर अब चार शीर्ष IAF इकाइयों को प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें 2 लड़ाकू स्क्वाड्रन, एक सिग्नल इकाई और एक बेस मरम्मत डिपो शामिल हैं, जो वर्षों से देश के युद्ध-लड़ने के प्रयासों में महत्वपूर्ण रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर हैं। 8 मार्च को दिल्ली के बाहरी इलाके में हिंडन हवाई अड्डे पर सम्मान प्रदान करेंगे। भारतीय वायुसेना के इतिहास में यह पहली बार होगा कि चार इकाइयों को एक साथ प्रेसिडेंट स्टैंडर्ड और कलर्स से सम्मानित किया जाएगा। पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख एयर मार्शल पी एम सिन्हा ने शुक्रवार को कहा, यह भारतीय सशस्त्र बलों की किसी भी इकाई के लिए सर्वोच्च सैन्य सम्मान है।
सम्मानित की जाने वाली 4 इकाइयां ये हैं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा सम्मानित की जाने वाली इकाइयां हैं-