राष्ट्रीय

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने दिल्ली के निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर लिया कव्वाली का आनंद, देंखे Video

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार की शाम को दिल्ली में दरगाह निज़ामुद्दीन औलिया का दौरा किया। वहां बैठकर सूफी संगीत का आनंद भी लिया। वे भारत दो दिवसीय यात्रा पर आए थे। इस बार नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि भी रहे।
less than 1 minute read
emanuel_macron.jpg

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार शाम को दिल्ली में दरगाह निज़ामुद्दीन औलिया का दौरा किया। इमैनुएल मैक्रों इस बार दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे। इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि वह भारत में लगभग 700 साल पुराने सूफी संस्कृति के केंद्र रहे दरगाह गए। वे वहां रात 9.45 बजे पहुंचे और आधे घंटे से अधिक समय तक वहां रहे। गौरतलब है कि यह दरगाह प्रसिद्ध सूफी निज़ामुद्दीन औलिया और उनके शिष्य अमीर खुसरो की कब्र है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति का द्रौपदी मुर्मू ने किया स्वागत

निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर जाने से पहले मैक्रों का स्वागत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में किया और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का स्वागत करते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं का एक-दूसरे के राष्ट्रीय दिवस परेड और समारोहों में सम्मानित अतिथि बनना एक ऐतिहासिक क्षण है और "हमारी दोस्ती की गहराई और हमारी साझेदारी की ताकत का प्रतीक है।"

जयपुर भी आए थे राष्ट्रपति मैक्रों

राष्ट्रपति मैक्रों 25 जनवरी को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे। वे बृहस्पतिवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे। यहां उनका भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी ने उन्हें अयोध्या में बने राम मंदिर का मॉडल भेंट किया। यहां पीएम और राष्ट्रपति मैक्रों का रोश शो भी हुआ। वे जयपुर में कई जगहों पर गए।

Published on:
27 Jan 2024 02:31 pm
Also Read
View All
‘बंटा है’ वाले बयान पर महबूबा मुफ्ती ने मांगी माफी, बोलीं- मेरे अधूरे शब्दों से लोगों को ठेस पहुंची

‘फोन से वीडियो बनाने से कुछ नहीं होगा, दिल का एंगल बदलिए’, लोकसभा में पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी का तीखा तंज

नए शिक्षा मंत्री और प्रियंका गांधी के बीच सदन में बहस, हंगामे के बाद स्पीकर ने कांग्रेस सांसद का बयान रिकॉर्ड से हटाया

Gujarat News: पति-पत्नी और बेटा, जब घर से एक साथ उठीं तीन अर्थियां, सांत्वना देने वाले भी फफक कर रो पड़े

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का CJP ने किया स्वागत, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, कंगना रनौत के बयान पर भी किया पलटवार