राष्ट्रीय

दोस्त चीन की पाकिस्तान को नसीहत, कहा- ‘भारत से कुछ सीखो’ सुझाव में गुजरात मॉडल का जिक्र

China advice to Pakistan: पाकिस्तान की हालत को देखते हुए उसके सदाबहार दोस्त चीन ने उसे भारत से सीखने के लिए कहा है।  

2 min read
 Friend China's advice to Pakistan, said- 'Learn something from India


भारत और पाकिस्तान ने अभी 3 दिन पहले अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया हैं। दोनों देश एक साथ 1947 में अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुए। लेकिन आज भारत 8 दशक बाद जहां विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। वहीं पाकिस्तान दाने-दाने के लिए मोहताज है। पाकिस्तान की हालत को देखते हुए उसके सदाबहार दोस्त चीन ने उसे भारत से सीखने के लिए कहा है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब पाकिस्तान के नेता या उसके दोस्त उसे भारत से सीखने की सलाह दे रहे हैं। इससे पहले भी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कई मौकों पर भारत की और उसकी विदेश नीति की जमकर तारीफ की हैं।

पाकिस्तान को भारत से सीखने की जरूरत- चीनी विशेषज्ञ

पाकिस्तान को ये नसीहत चाइना इंस्टीट्यूट ऑफ कंटेम्परेरी इंटरनेशनल रिलेशंस (सीआईसीआईआर) के इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ एशियन स्टडीज के निदेशक हु शिशेंग ने बीजिंग में दी हैं। उन्होंने पाकिस्तान के एक कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बोलते हुए कहा है कि पाकिस्तान को भारत की तरफ देखना चाहिए और उनसे सीखना चाहिए। भारत के विकास पर ध्यान देना चाहिए कि कैसे एक साथ आजाद हुए दोनों देशों में आज एक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है तो वहीं पाकिस्तान आज कर्ज के दलदल में धंस चुका है।

भारत की तरह आत्मनिर्भर बनने की सोचे पाकिस्तान

इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपने वित्तीय घाटे को दूर करने के साथ ही नया कर्ज नहीं लेने के लिए कहा। उन्होंने पाकिस्तान में चल रहे कारोबार को सुधारने व इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने की बात कही। साथ ही कहा कि इसके लिए उसे भारत की तरह आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना होगा और इस क्षेत्र में उसे तेजी से काम करना होगा।

Published on:
18 Aug 2023 02:55 pm
Also Read
View All
Punjab Politics: सीएम भगवंत मान को ‘पंथ विरोधी’ घोषित करने के बाद बीजेपी ने की बड़ी मांग, बोले-‘पंथ से माफी मांगो’

G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत