राष्ट्रीय

Mahatma Gandhi Jayanti 2022: महात्मा गांधी के ये 15 अनमोल वचन, जो बदल देंगे आपका जीवन

Mahatma Gandhi Jayanti 2022: कहते है कोई भी इंसान महान पैदा नहीं होता, उसके विचार और कर्म उसको महान बनाते हैं। महात्मा गांधी भी बिल्कुल ऐसे ही थे। महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर आपको उनके 10 ऐसे अनमोल विचार बताते हैं, जो आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं और आपकी जिंदगी को बदल सकते है।

2 min read
Gandhi Jayanti 2022

Mahatma Gandhi Jayanti 2022: आज यानी 2 अक्टूबर को हर साल देशभर में महात्मा गांधी की जयंती के रूप में मनाते है। यह दिन हर भारतीय के लिए बहुत खास होता है। क्योंकि आज के दिन हमारे राष्ट्रपिता यानी कि मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था। आज भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बापू की जयंती मनाई जाती है। महात्मा गाँधी जिन्हें हम प्यार से बापू कहते है, भारत स्वतंत्रता संग्राम के शीर्ष नेताओं में से प्रमुख थे। राष्ट्रपति सत्य और अहिंसा के वो पुजारी थे। उन्होंने बिना कोई अस्त्र शस्त्र उठाये अंग्रेजों को झुका दिया। देश को आज़ाद कराया जो 200 वर्षो से गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था।


कहते है कोई भी इंसान महान पैदा नहीं होता, उसके विचार और कर्म उसको महान बनाते हैं। किसी भी इंसान के विचार, काम की शुद्धता और सरलता ही उसे आम लोगों से अलग करती है। महात्मा गांधी भी बिल्कुल ऐसे ही थे। उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसके साथ ही समाज को सुधारने और अहिंसा की राह पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जिन्हें प्यार से हम 'बापू' कहते हैं, महान सोच वाले एक साधारण व्यक्ति थे। वे करोड़ों देशवासियों के जीवन में बदलाव लाना चाहते थे। महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर आपको उनके 10 ऐसे अनमोल विचार बताते हैं, जो आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं और आपकी जिंदगी को बदल सकते है।

1. कमजोर कभी माफ़ी नहीं मांगते। क्षमा करना तो ताकतवर व्यक्ति की विशेषता है।
2. खुशियां तभी हैं जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, वह सामंजस्य में हों।
3. इंसानियत पर कभी भी भरोसा नहीं तोड़ना चाहिए, क्योंकि इस दुनिया में इंसानियत एक ऐसा समुद्र है जहां अगर कुछ बूंदें गंदी हो भी जाएं, तो भी समुद्र गंदा हो जाता है।
4. कुछ ऐसा जीवन जियो जैसे की तुम कल मरने वाले हो, कुछ ऐसा सीखो जिससे कि तुम हमेशा के जीने वाले हो।
5. व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है, वह जो सोचता है, वह बन जाता है।
6. ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है, यह अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।
7. पहले वो आपको अनदेखा करेंगे, उसके बाद आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।
8. चाहे धन, मान, कुटुम्ब और प्राणों तक का त्याग करना पड़े, पर धर्म को कदापि न छोडा जाए।


यह भी पढ़ें- Gandhi jayanti special- गांधी की सभाओं में टिकट खरीदकर जाते थे युवा

9. विश्व के सभी धर्म, भले ही और चीजों में अंतर रखते हों, लेकिन सभी इस बात पर एकमत हैं कि दुनिया में कुछ नहीं बस सत्य जीवित रहता है।
10. पहले वह आपकी उपेक्षा करेंगे, उसके बाद आप पर हसेंगे, उसके बाद आपसे लड़ाई करेंगे, उसके बाद आप जीत जाएंगे।
11. हम जो करते हैं और हम जो कर सकते हैं, इसके बीच का अंतर दुनिया की ज्यादातर समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त होगा।
12.धैर्य का छोटा हिस्सा भी एक टन उपदेश से बेहतर है।
13. पृथ्वी सभी मनुष्यों की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है, लेकिन लालच पूरा करने के लिए नहीं।
14. सच्ची अहिंसा मृत्युशैया पर भी मुस्कराती रहेगी। अहिंसा ही वह एकमात्र शक्ति है जिससे हम शत्रु को अपना मित्र बना सकते हैं और उसके प्रेमपात्र बन सकते हैं।
15. आप जो भी करते हैं वह कम महत्वपूर्ण हो सकता है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप कुछ करें।

यह भी पढ़ें- Gandhi Jayanti: भारत, अमरीका, ब्रिटेन से सर्वाधिक ऑनलाइन सर्च होते हैं ‘महात्मा गांधी’

Published on:
02 Oct 2022 08:14 am
Also Read
View All
IPL 2026: पंजाब किंग्स का शानदार प्रदर्शन, लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हराया

‘नारी शक्ति का शंखनाद विपक्ष को सोने नहीं देगा’, वरिष्ठ BJP नेता के बयान पर प्रियंका गांधी ने दिया करारा जवाब

देश में बदलेगा मौसम का मिजाज: उत्तर-पश्चिम में तपिश, पूर्वोत्तर राज्यों में 48 घंटे में भारी बारिश का IMD अलर्ट

“भाई, हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ…” बंगाल में रैलियों के बीच PM मोदी का चटपटा ब्रेक, दुकानदार को पैसे लेने के लिए ऐसे मनाया

सूरत से घर वापसी या जिंदगी की जंग? उधना में 8 हजार की भीड़ को संभालने के लिए पुलिस ने भांजी लाठियां, देखें दर्दनाक वीडियो