
सोमवार से संसद का विशेष सत्र शुरू होने से पहले परिसीमन को लेकर सियासी हलचल तेज है। इसी बीच एक 'जेरीमैंडरिंग' शब्द चर्चा में है। दरअसल, विपक्ष परिसीमन प्रक्रिया को बीजेपी के हित में किए जाने का आरोप लगाकर इस शब्द का उपयोग कर रहा है।
बता दें कि 'जेरीमैंडरिंग' शब्द की शुरुआत 1812 में अमरीका में हुई थी। यह मैसाचुसेट्स के तत्कालीन गवर्नर एल्ब्रिज जेरी के नाम और 'सैलामैंडर' (एक प्रकार की छिपकली) से बना है।
दरअसल, जेरी ने निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं बदलने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए थे, जिससे उनकी पार्टी को फायदा मिला। एक निर्वाचन क्षेत्र की टेढ़ी-मेढ़ी आकृति सैलामैंडर जैसी दिखती थी। एक कार्टून में इसे 'जेरी-मैंडर' नाम दिया गया। आगे चलकर यह शब्द चुनावी फायदे के लिए सीमाएं बदलने का पर्याय बन गया।
सीमाओं में बदलाव या उसके राजनीतिक प्रभाव से अपने आप जेरीमैंडरिंग साबित नहीं होती। इसके लिए जानबूझकर चुनावी लाभ पहुंचाने के प्रमाण जरूरी हैं। बता दें कि भारत में परिसीमन का काम जज की अध्यक्षता वाला स्वतंत्र परिसीमन आयोग करता है।
वरिष्ठ INDIA गठबंधन के नेताओं के DMK प्रमुख एमके स्टालिन और NCP-SP प्रमुख शरद पवार से आज मुलाकात करने के संबंध में कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं चेन्नई में हुई इस मुलाकात पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि DMK ने 12 अगस्त, 2026 को तमिलनाडु विधानसभा में पारित प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था।
उन्होंने कहा कि मुझे थोड़ा आश्चर्य है कि वे दो बिंदुओं पर तो जोर दे रहे हैं, लेकिन प्रस्ताव के पहले बिंदु पर जोर नहीं दे रहे हैं। प्रस्ताव का पहला बिंदु यह है कि लोकसभा की मौजूदा कुल सीटों की संख्या 543 ही बरकरार रखी जानी चाहिए।
कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि DMK इस बात पर ध्यान क्यों नहीं दे रही है। मुझे अब भी उम्मीद है कि DMK उस प्रस्ताव पर कायम रहेगी, जिसके पक्ष में उसने खुद मतदान किया था।"
| राज्य | वर्तमान सीटें | प्रस्तावित सीटें | बढ़ोतरी |
|---|---|---|---|
| राजस्थान | 25 | 38 | 13 |
| उत्तर प्रदेश | 80 | 120 | 40 |
| बिहार | 40 | 60 | 20 |
| गुजरात | 26 | 39 | 13 |
| मध्य प्रदेश | 29 | 44 | 15 |
| महाराष्ट्र | 48 | 72 | 24 |
| कर्नाटक | 28 | 42 | 14 |
| केरल | 20 | 30 | 10 |
| तेलंगाना | 17 | 26 | 9 |
| तमिलनाडु | 39 | 59 | 20 |
| आंध्र प्रदेश | 25 | 38 | 13 |
| असम | 14 | 21 | 7 |
| पश्चिम बंगाल | 42 | 63 | 21 |
| राज्य / केंद्रशासित प्रदेश | वर्तमान सीटें | प्रस्तावित सीटें | बढ़ोतरी |
|---|---|---|---|
| ओडिशा | 21 | 32 | 11 |
| झारखंड | 14 | 21 | 7 |
| पंजाब | 13 | 20 | 7 |
| छत्तीसगढ़ | 11 | 17 | 6 |
| हरियाणा | 10 | 15 | 5 |
| दिल्ली | 7 | 11 | 4 |
| उत्तराखंड | 5 | 8 | 3 |
| जम्मू-कश्मीर | 5 | 8 | 3 |
| हिमाचल प्रदेश | 4 | 6 | 2 |
| अरुणाचल प्रदेश | 2 | 3 | 1 |
| गोवा | 2 | 3 | 1 |
| त्रिपुरा | 2 | 3 | 1 |
| दादरा-नगर हवेली | 2 | 3 | 1 |
| मणिपुर | 2 | 3 | 1 |
| मेघालय | 2 | 3 | 1 |