राष्ट्रीय

Andhra Pradesh: देरी से स्कूल पहुंचीं लड़कियां… प्रिंसिपल ने कटवा दिए बाल, कलेक्टर ने लिया एक्शन

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं के देर से आने से नाराज प्रिंसिपल ने छात्राओं के बाल कटवा दिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2024, 2:23 PM IST
Feature image

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के एक सरकारी से ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां स्कूल प्रिंसिपल ने स्कूल में पढ़ रही छात्राओं के बाल काट दिए। दरअसल मामला कुछ ऐसा है की कुछ छात्राएं स्कूल लेट पहुंची थी जिससे गुस्साए प्रिंसिपल ने कुछ छात्राओं के बाल कटवा दिए। मामला प्रकाश में आने के बाद समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक बी. श्रीनिवास राव की अगुवाई में इसकी जांच की। इसके बाद सोमवार शाम को जिला कलेक्टर ने प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया।

कहां का है मामला?

घटना आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि प्रिंसिपल ने कुछ छात्रों के बाल कटवाने की बात स्वीकार की है। इसके बाद प्रिंसिपल यू साई प्रसन्ना के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में भी ऐसा ही मामला सामने आ चुका है। यहां नशे में धुत एक अध्यापक ने छात्रा के बाल काट दिए थे। सोशल मीडिया वायरल वीडियो के बाद मामला प्रकाश में आया था। अध्यापक नशे में था। वह कैंची से छात्रा के बाल काटने में जुटा था। इस दौरान छात्रा खूब हो रही थी। हालांकि बाद में उसे निलंबित कर दिया गया।

Updated on:
20 Nov 2024, 2:23 PM IST
Published on: