
Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) के कारण वहां पर रोज अलग-अलग फैसले लिए जा रहे है। हाल ही में दिल्ली सरकार ने (Aam Aadmi Party) ने एक बड़ा फैसला लिया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को एक्स(X) पोस्ट पर बताया है कि प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने सरकारी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम लागू करने का फैसला लिया है। सरकार द्वारा लिया गए फैसले के अनुसार 50% कर्मचारियों को अब अपना काम वर्क फ्रॉम होम करना होगा।
दिल्ली में वायु प्रदूषण अति गंभीर श्रेणी में पहुंचते ही दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए। सभी कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। साथ ही NCR के जिलों में से फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा में भी प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं कॉलेजों की बात करें तो जामिया मिलिया इस्लामिया, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने भी ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने का फैसला किया।
Updated on:
20 Nov 2024, 11:13 AM IST
Published on:
20 Nov 2024, 11:13 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.