31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: सावधान! पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी किया अपडेट, इन राज्यों में बारिश की संभावना

Delhi Weather Update: दिल्ली में आज का AQI 500 से ऊपर दर्ज किया गया है। इस दौरान मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट और घने कोहरे की संभावना जताई है। इसके अलावा दिनभर घने कोहरे और ठंडी हवाओं के साथ प्रदूषण के गंभीर स्थिति में बने रहने की आशंका है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 20 Nov 2024, 9:34 AM IST

Weather Update: नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और साथ ही ठंड की भी एंट्री हो गई है। यूपी, बिहार, राजस्थान, और दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन बढ़ने के साथ ही घना कोहरा भी छाने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में ठंड ज्यादा नहीं है, लेकिन वायु प्रदूषण ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। दिल्ली में आज का AQI 500 से ऊपर दर्ज किया गया है। इस दौरान मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट और घने कोहरे की संभावना जताई है। इसके अलावा दिनभर घने कोहरे और ठंडी हवाओं के साथ प्रदूषण के गंभीर स्थिति में बने रहने की आशंका है। साथ ही अनुमान जाताया जा रहा है कि बुधवार को खतरनाक वायु प्रदूषण से राहत मिल सकती है। वहीं आगामी एक से दो दिनों में न्यूनतम तापामन 10 डिग्री से नीचे गिरने का अनुमान है।

इन इलाकों में दिखा ठंड का असर

उत्तरी इलाके खासकर यूपी और बिहार में सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा महसूस होने लगी है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 11°C दर्ज किया गया है। आज उत्तर प्रदेश में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं दिल्ली-एनसीआर और अन्य उत्तरी इलाकों में भी कोहरे का असर जारी रहेगा।

दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

भारत के दक्षिणी हिस्से खासकर तमिलनाडु, केरल, और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। तमिलनाडु के तटीय इलाकों में एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है ,वहीं कर्नाटक के दक्षिणी हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।

ये भी पढ़े: Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र 25 से शुरू, Om Birla ने लिया संसद में व्यवस्थाओं का जायजा