31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र 25 से शुरू, Om Birla ने लिया संसद में व्यवस्थाओं का जायजा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने लोकसभा के शीतकालीन सत्र से पहले संसद भवन परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं और सुविधाओं का निरीक्षण किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 20 Nov 2024, 8:27 AM IST

Parliament Winter Session: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने लोकसभा के शीतकालीन सत्र से पहले संसद भवन परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं और सुविधाओं का निरीक्षण किया। बिरला ने लोक सभा कक्ष, कॉरिडॉर, लॉबियों, प्रतीक्षा कक्षों, मीडिया सुविधाओं और अन्य प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। बिरला ने कहा कि शीतकालीन सत्र के दौरान संसद भवन परिसर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संविधान दिवस, डॉ. बी.आर. अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस और संसद पर हमले की वर्षगांठ शामिल है।

संविधान को स्वीकार किए जाने की 75वीं वर्षगांठ

इस वर्ष का संविधान दिवस इस मायने में खास है क्योंकि इस वर्ष भारत के संविधान को स्वीकार किए जाने की 75वीं वर्षगांठ मंगलवार को मनाई जाएगी। उन्होंने संसद भवन के भीतर आइटीडीसी की ओर से प्रदान की जा रही खानपान सेवाओं का निरीक्षण भी किया और संबंधित एजेंसियों को स्वच्छता और सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बिरला ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की और अधिकारियों को सांसदों के लिए संसद तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने और सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के बीच संतुलन बनाए रखने का निर्देश दिया।

खानपान सेवाओं का भी किया निरीक्षण

आगामी सत्र के दौरान स्वच्छता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए, उन्होंने सभी एजेंसियों को प्रभावी ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने संसद भवन के भीतर आईटीडीसी द्वारा प्रदान की जा रही खानपान सेवाओं का निरीक्षण भी किया और संबंधित एजेंसियों को स्वच्छता और सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

उन्होंने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की और अधिकारियों को माननीय सदस्यों के लिए संसद तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने और सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के बीच संतुलन बनाए रखने का निर्देश दिया। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर को समाप्त होगा।

ये भी पढ़े: America ने हटाई पाबंदी तो बोले Zelenskyy,अब मिसाइलें खुद बोलेंगी