राष्ट्रीय

हमें भी एक ब्रेक दें, जजों को निशाना बनाने की भी एक लिमिट होती है: जस्टिस DY Chandrachud

Justice DY Chandrachud: जजों को लगातार देश में किसी न किसी मुद्दे पर निशाना बनाया जा रहा है। इससे जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने अब इस तरह से निशाना साधने पर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि हमें भी ब्रेक दें!
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jul 2022, 4:31 PM IST
Give Us A Break, Theres A Limit To Targeting Judges: Justice DY Chandrachud
Give Us A Break, Theres A Limit To Targeting Judges: Justice DY Chandrachud

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ जजों को निशाना बनाए जाने से परेशान हैं। अब उन्होंने इस मुद्दे पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने उस मीडिया आउट्लेट का उल्लेख किया था कि जिसमें ये लिखा गया था कि एंटी क्रिश्चियन वायलेंस से जुड़ी याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट देरी कर रहा है। इस आर्टिकल से चंद्रचूड़ भड़क गए और कहा कि जजों को भी ब्रेक दें और उन्हें टारगेट करने की भी एक सीमा होती है। बता दें कि जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ इस साल नवंबर से सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस का ओड़ संभालने वाले हैं।

जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने अपने बयान में, “मैं कोविड से संक्रमित था, इसलिए इस मामले को नहीं उठाया जा सका। लेकिन मैंने हाल ही में एक न्यूज आर्टिकल पढ़ा जिसमें कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई में देरी कर रहा है। हमें भी ब्रेक दो! जजों में से एक कोविड से पीड़ित था, इसलिए सुनवाई नहीं हो पाई। आप जजों को कितना टारगेट करेंगे, इसकी भी एक लिमिट होती है।"जस्टिस चंद्रचूड़ ने ये भी पूछा कि 'इस तरह की खबरें पब्लिश करने वाले हैं कौन?'

दरअसल, Bangalore Diocese के आर्क बिशप पीटर मचाडो (Peter Machado) और नेशनल सॉलिडेरिटी फोरम द्वारा अप्रैल में एक याचिका दायर की थी। इसमें दावा किया गया था कि दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा ईसाइयों के खिलाफ टारगेट के तहत वॉयलेंस किया जा रहा है।


इस याचिका में इस तरह के मामले में फर्स्ट इनफार्मेशन रिपोर्ट दर्ज करने और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम से जांच कराने की मांग की है। बता दें कि इस याचिका पर सुनवाई चल रही थी लेकिन एक जज कोरोना से संक्रमित हो गया जिस कारण इस याचिका पर सुनवाई में थोड़ी देरी हुई।

यह भी पढ़े- सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा, त्वरित न्याय पर हर किसी का अधिकार

Updated on:
28 Jul 2022, 4:31 PM IST
Published on: