राष्ट्रीय

Gold Smuggling: DRI को मिली बड़ी सफलता, 19 करोड़ के सोना के साथ 11 तस्करों को पकड़ा

Gold Smuggling: DRI ने तीन अलग - अलग कार्रवाई में 30 किलो से ज्यादा सोने के साथ 11 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Oct 2023, 2:12 PM IST
Gold Smuggling
Gold Smuggling

Gold Smuggling: राजस्व खुफिया निदेशालय यानी DRI को तीन अलग-अलग कार्रवाई में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। खुफिया निदेशालय ने 30 से ज्यादा किलो सोना जब्त किया है। साथ ही 11 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। DRI की यह कार्रवाई वाराणसी, नागपुर और मुंबई की गई है। बता दें गिरफ्तार किए गए तस्कर बांग्लादेश बार्डर से भारी मात्रा में सोना की तस्करी कर भारत लाए थे।

प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाया जा रहा था भारत

इससे पहले शुक्रवार को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर DRI ने एक ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था । इस मामले में तीन विदेशी महिला यात्रियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 5.68 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन जब्त की गयी है।डीआरआई मुंबई के अधिकारियों ने बताया कि इनपुट के आधार पर छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पिछले तीन दिनों के दौरान चलाए गए ऑपरेशन में बड़े ड्रग्स नेटवर्क को पकड़ा गया है, जो नए तरीके से देश में नशीले पदार्थों की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि गिरोह में शामिल विदेशी महिलाएं अपने सैनिटरी पैड और मलाशय के अंदर छिपाकर ड्रग्स ला रही थीं।

Updated on:
15 Oct 2023, 2:12 PM IST
Published on: