राष्ट्रीय

‘वरना वैसा ही जवाब मिलेगा’ माता-पिता की गिरफ्तारी के बाद गोल्डी बराड़ का पंजाब सरकार को अल्टीमेटम

गोल्डी बराड़ ने अपने माता-पिता की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें धार्मिक स्थल पर जाते समय हिरासत में लिया गया।
2 min read
Goldy Brar audio threat, Satinderjit Singh Goldy Brar, Punjab gangster Goldy Brar,
गोल्डी बराड़ ने दी धमकी (Photo-AI/IANS)

Goldy Brar Audio Threat: वांछित गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने अपने माता-पिता की गिरफ्तार के बाद पंजाब सरकार और पुलिस को धमकी दी है। इसको लेकर बराड़ ने एक ऑडियो संदेश जारी किया है। उसने गैंगस्टरों के परिजनों को निशाना बनाने के खिलाफ चेतावनी जारी की है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित ऑडियो क्लिप में खुद को गोल्डी बराड़ बताने वाला शख्स पुलिस अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं को चेतावनी देता सुनाई दे रहा है। पत्रिका इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

क्या बोला गोल्डी बराड़

ऑडियो में गोल्डी बराड़ ने अपने माता-पिता की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें धार्मिक स्थल पर जाते समय हिरासत में लिया गया। उसने कहा, “आपकी एजेंसियां मुझे ढूंढ नहीं पाईं, इसलिए अब मेरे माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। क्या आपको लगता है इससे हम डर जाएंगे? ऐसा नहीं होगा।”

बराड़ ने दी धमकी

बराड़ ने आगे धमकी भरे लहजे में कहा कि गैंगस्टर पुलिस अधिकारियों और नेताओं के विदेश में रह रहे परिवारों की लोकेशन जानते हैं। उसने कहा “आप सिर्फ पंजाब तक सीमित हैं, हमारे लोग पूरी दुनिया में फैले हैं। अगर चाहें तो रोज़ एक आदमी मारा जा सकता है। हमारे खिलाफ ज़ुल्म मत करो, वरना वैसा ही जवाब मिलेगा।”

उसने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यह दुश्मनी जीवनभर की बन सकती है। साथ ही उसने गुरलाल बराड़ केस में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसे जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है और गैंगस्टर घोषित किया गया है।

माता-पिता की गिरफ्तारी

गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह (पूर्व एएसआई, पंजाब पुलिस) और मां प्रीतपाल कौर को सोमवार को मुक्सर जिले के थाना सदर में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

शमशेर सिंह को 2021 में एक हत्या मामले में कथित संलिप्तता के चलते अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई थी। यह गिरफ्तारी उदेकरण गांव के एक स्कूल शिक्षक से 50 लाख रुपये की फिरौती और जान से मारने की धमकी से जुड़े रंगदारी मामले में हुई है। कोर्ट ने दोनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है और उन्हें 30 जनवरी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Updated on:
29 Jan 2026 09:51 pm
Published on:
29 Jan 2026 09:51 pm