27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nepal flash floods: मुश्किल घड़ी में नेपाल के साथ भारत, बाढ़ राहत के लिए भेजी गई सहायता पहुंची काठमांडू

India humanitarian aid to Nepal: नेपाल में भोटे कोशी नदी की भीषण बाढ़ से भारी तबाही के बीच भारत ने मानवीय सहायता और जरूरी दवाइयां भेजीं। पीएम मोदी और एस जयशंकर ने नेपाल को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
2 min read
Google source verification
India sends aid to Nepal flood victims.

भारत की मानवीय सहायता, आपदा राहत और चिकित्सा सहायता काठमांडू पहुंची। (Photo- @DrSJaishankar)

Nepal Bhote Koshi River flood: नेपाल में भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से भारी तबाही हुई है। अचानक आई बाढ़ में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। अब तक 175 शव बरामद किए जा चुके हैं। कई स्थानीय लोग और पर्यटक अभी भी लापता हैं। 28 देशों के 476 लोगों के लापता होने की सूचना है। बाढ़ से बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं। कई घर, सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। जलविद्युत परियोजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है। आपदा के बाद नेपाल की सुरक्षा एजेंसियां और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सक्रिय हैं। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य सेवाएं भी राहत कार्यों में जुटी हैं। खोज और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। आपात चिकित्सा सहायता और राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।

भारत ने नेपाल भेजी मानवीय सहायता

इस मुश्किल घड़ी में भारत ने नेपाल के लिए मानवीय सहायता भेजी है। सहायता सामग्री काठमांडू पहुंच गई है। इसकी जानकारी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी। जयशंकर ने कहा कि भारत की मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) तथा चिकित्सा सहायता काठमांडू पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि राहत प्रयासों में सहयोग के लिए और सहायता जुटाई जा रही है।

इससे पहले जयशंकर ने बताया था कि भारत ने नेपाल को 10 टन HADR सहायता और आवश्यक दवाइयां भेजी हैं। उन्होंने कहा था कि भारत इस चुनौती की घड़ी में नेपाल और उसके लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिजनों और प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना भी जताई थी।

पीएम मोदी ने नेपाल को दिया भरोसा

भारत-नेपाल के बीच उच्चस्तरीय समन्वय के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बातचीत की। उन्होंने आपदा में हुई जनहानि पर संवेदना जताई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने हर संभव मानवीय सहायता देने की प्रतिबद्धता भी जताई।

भारत के अलावा अमेरिका और यूरोपीय देशों ने भी नेपाल की मदद के लिए तैयार रहने की बात कही है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता जताई है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र नेपाल सरकार के नेतृत्व में चल रहे राहत कार्यों में सहयोग कर रहा है।