राष्ट्रीय

NDA गठबंधन के लिए अच्छी खबर, पवन कल्याण की पार्टी ने BJP के साथ आने का किया ऐलान

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए के लिए बेहद अच्छी खबर है। अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण की पार्टी जन सेना ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2023, 3:00 PM IST
jp_nadda_pawan_kalyan_jsp.jpg

पांच राज्यों (राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छतीसगढ़ और मिजोरम) में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां प्रचार प्रसार में जुटी है। इसी बीच बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए के लिए तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले बेहद अच्छी खबर आई है। यहां बीजेपी और जन सेना पार्टी ने हाथ मिला लिया है। दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता पवन कल्याण जो बाद में नेता बने, उनकी पार्टी जन सेना और भाजपा अब तेलंगाना में साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। बीजेपी एमपी के. लक्ष्मण ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी और जेएसपी के बीच सीट-बंटवारे के संबंध में घोषणा आधिकारिक तौर पर की जाएगी।

लोकसभा चुनाव 2024 में भी साथ देने का वादा

बीजेपी एमपी के. लक्ष्मण ने पत्रकारों को बताया, "हम राज्य (तेलंगाना) में मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दोनों पार्टियों का लक्ष्य और आकांक्षा नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनते देखना है।" के. लक्ष्मण के मुताबिक पवन कल्याण ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी संसदीय चुनाव में भी मोदी के नेतृत्व को पूर्ण समर्थन करेगी। बता दें कि कल ही केसीआर ने ये कहा था कि कुछ ही पलों में क्षेत्रीय दलों का युग आने वाला है और उसके तुरंत बाद ये खबर आ गई कि भाजपा पवन कल्याण की जन सेना पार्टी के साथ चुनाव लड़ेगी।

पिछले महीने बीजेपी से अगल होने का किया था ऐलान

बता दें कि 5 अक्टूबर को पवन कल्याण ने (टीडीपी) तेलुगु देशम पार्टी के हाथ मिलाने के लिए बीजेपी के अलग होने का फैसला लिया था। पवन कल्याण की पार्टी ने तब कहा था कि बिना तेलुगु देशम पार्टी को साथ लिए तलांगना का भला नहीं हो सकता। चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के बीच का रिश्ता काफी मजबूत है। इसी को देखते हुए उन्होंने बीजेपी से अलग होने का ऐलान किया था। लेकिन अब बीजेपी और जेएसपी के बीच सबकुछ ठीक हो गया और दोनों पार्टियों ने इस महीने होने वाला विधानसभा चुनाव और अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले लोक सभा चुनाव में साथ लड़ने का फैसला किया है।

Published on: