राष्ट्रीय

खुशखबर, दिल्ली से जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द, मात्र दो घंटे का होगा सफर

Delhi Jaipur Vande Bharat Express दिल्ली से जयपुर के बीच का सफर अब चार घंटे की जगह मात्र 2 घंटे में पूरा हो जाएगा। रेलवे दिल्ली और जयपुर के ट्रेन यात्रियों को शीघ्र ही तोहफा देने जा रहा है। रेलवे दिल्ली-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने जा रही है।
2 min read
vande_bharat_express.jpg
खुशखबर, दिल्ली से जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द, मात्र दो घंटे का होगा सफर

खुशखबर, रेलवे दिल्ली से जयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने जा रही है। रेलवे की इस नई पहल से दिल्ली से जयपुर का सफर तय करने में सिर्फ 2 घंटे ही लगेंगे। राजस्थान में यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। रेलवे के अनुसार, भारतीय रेलवे जल्द ही नई दिल्ली और जयपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की प्रीमियम सेवा शुरू करने जा है। नई दिल्ली-जयपुर मार्ग पर चलने वाली अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों से सफर करने पर इस समय करीब चार घंटे लग जाते हैं। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद यात्री महज दो घंटे में दोनों शहरों के बीच सफर कर पाएंगे। देश में अभी आठ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें विभिन्न मार्ग पर चलाई जा रहीं हैं।

देश में इस वक्त चल रहीं हैं आठ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

रेलवे के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें इन रेल मार्ग पर चल रहीं हैं। जिनमें सबसे नई सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस है। यह दो तेलुगु भाषी राज्यों को जोड़ती है। इसके साथ नई दिल्ली-वाराणसी, नई दिल्ली-कटरा, गांधीनगर राजधानी-मुंबई, नई दिल्ली-अंब अंदौरा, चेन्नई-मैसूरु, बिलासपुर-नागपुर और हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हैं।

वंदे भारत एक उत्कृष्ट ट्रेन - केंद्रीय रेल मंत्री

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहाकि, वंदे भारत एक उत्कृष्ट ट्रेन है। ये 52 सेकंड में 0-100 किमी की यात्रा कर सकती है, जबकि दुनिया की अन्य ट्रेनों में 54 से 60 सेकंड का समय लगता है। वंदे भारत के डिजाइन हवाई जहाज से भी बेहतर हैं। यह सबसे आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान कर सकता है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने बताई एक राज की बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन पर कहाकि, सात वंदे भारत ट्रेनें (पहले से शुरू) 23 लाख किमी की संचयी दूरी तय कर चुकी हैं। यह पृथ्वी के 58 चक्कर लगाने के बराबर है। वंदे भारत ट्रेनों में अब तक 40 लाख से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन क्या है जानें

स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई वंदे भारत एक्सप्रेस में 1,128 यात्रियों की क्षमता वाले 14 एसी चेयर कार कोच और दो एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार कोच शामिल किया गया है। रेलवे ने कहा कि, वह रेल यात्रियों को तेज, अधिक आरामदायक और अधिक सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करेगा। रेलवे अगले तीन साल में देशभर में इस तरह की 400 ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा है।

Updated on:
19 Jan 2023 11:34 am
Published on:
19 Jan 2023 11:33 am
Also Read
View All
‘अगर मंत्री के घर कैश मिलता तो FIR से बच पाते?’ जस्टिस वर्मा केस पर वकील हरीश साल्वे और महेश जेठमलानी ने उठाए सवाल

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में एक्शन, सिया की बाइक को टक्कर मारने वाला कल्याण बैसला राजस्थान से गिरफ्तार

West Bengal By-Election 2026: नंदीग्राम में BJP का बड़ा दांव, रेजीनगर में भी उतारा चेहरा; जानिए कौन हैं सखारव सरकार और हासीरानी रथ

‘मुजाहिदीन ने किया गिरफ्तार?’ केरल की व्लॉगर ने बदला बयान, बोली- सिर्फ गिरफ्तारी की धमकी मिली थी

Meta Child Safety: बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा एक्शन! Meta ने मानी सरकार की बात, अब ऐसे मामलों में होगी सीधी रिपोर्टिंग