30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबर, देश की सबसे लंबी ट्रेन विवेक एक्सप्रेस अब हफ्ते में 4 दिन चलेगी

Vivek Express रेलवे का तोहफा। देश की सबसे लम्बी ट्रेन विवेक एक्सप्रेस अब दो दिन नहीं सप्ताह में चार दिन चलेगी। अभी तक यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलती है। विवेक एक्सप्रेस डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ के बीच चलती है। जानें विवेक एक्सप्रेस के टाइमिंग और ठहराव के बारे में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 9 Jan 2023, 12:00 PM IST

vivek_express_1.jpg

खुशखबर, देश की सबसे लंबी ट्रेन विवेक एक्सप्रेस अब हफ्ते में 4 दिन चलेगी

रेलवे ने ट्रेन यात्रियों को एक बड़ा तोहफा दिया। देश की सबसे लम्बी ट्रेन विवेक एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन नहीं चार दिन चलेगी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि, रेलवे प्राधिकरण ने डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी (तमिलनाडु)-डिब्रूगढ़ रूट पर चलने वाली विवेक एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी, सप्ताह में दो दिन से बढ़ाकर सप्ताह में चार दिन करने का फैसला किया है। विवेक एक्सप्रेस 9 राज्यों से होकर 4,189 किमी की दूरी तय करती है। विवेक एक्सप्रेस पहले सिर्फ शनिवार को चलती थी। और फिर डिब्रूगढ़ से सप्ताह में दो दिन तक चलती थी। पर अब 7 मई से सप्ताह में चार दिन- शनिवार, रविवार, मंगलवार और गुरुवार को चलेगी। इसी तरह कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस अभी गुरुवार और रविवार को चलती है। पर 11 मई से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलाई जाएगी।

देश की सबसे लम्बी एक्सप्रेस ट्रेन कौन सी है?

विवेक एक्सप्रेस ट्रेन देश की सबसे लम्बी ट्रेन है। यह 4,189 किमी का सफर तय करती है। विवेक एक्सप्रेस ट्रेन 19 नवंबर, 2011 को शुरू की गई थी। इसके रूट पर 59 स्टॉप हैं।

विवेक एक्सप्रेस के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं

सीपीआरओ सब्यसाची डे ने बताया कि, पिछले 11 वर्षों में ट्रेन लगातार लोगों की सेवा कर रही है। ट्रेन के मौजूदा समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं होगा। ट्रेन के ठहराव और समय का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एनटीईएस के माध्यम से उपलब्ध है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के बारे में जानें

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, भारत के 17 रेलवे क्षेत्रों में से एक है। मेघालय और सिक्किम को छोड़कर, आठ पूर्वोत्तर राज्यों में से छह में, पश्चिम बंगाल के सात जिलों और बिहार के पांच जिलों में पूरी तरह से और आंशिक रूप से संचालित होता है।

यह भी पढ़े - कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की वजह से रेलवे ने रद्द की 315 ट्रेनें, यात्री परेशान

यह भी पढ़े - Indian Railways : रेलवे का तोहफा, अब हफ्ते में 2 बार चलेगी भारत की सबसे लंबी ट्रेन विवेक एक्सप्रेस