30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railways : रेलवे का तोहफा, अब हफ्ते में 2 बार चलेगी भारत की सबसे लंबी ट्रेन विवेक एक्सप्रेस

India longest train name क्या आप जानते हैं भारत की सबसे लंबी ट्रेन कौन सी है। जी, रेलवे ने यात्रियों को तोहफा दिया है। अब विवेक एक्सप्रेस सप्ताह में एक नहीं दो बार चलेगी। जानें रेलवे ने और क्या कहा...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Nov 2022, 2:19 PM IST

vivek_express.jpg

Indian Railways : रेलवे का तोहफा, अब हफ्ते में 2 बार चलेगी भारत की सबसे लंबी ट्रेन विवेक एक्सप्रेस

खुशखबर। रेलवे का तोहफा। विवेक एक्सप्रेस ट्रेन अब हफ्ते में एक नहीं 2 बार चलेगी। विवेक एक्सप्रेस भारत की सबसे लंबी ट्रेन है। एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने कहा कि, रेलवे प्राधिकरण ने डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ मार्ग पर चलने वाली विवेक एक्सप्रेस सप्ताह में दो बार चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन सं. 15906 (डिब्रूगढ़ कन्याकुमारी) विवेक एक्सप्रेस पहले शनिवार को चलती थी, अब 22 नवंबर से प्रत्येक मंगलवार को अतिरिक्त रूप से चलेगी। साथ ही ट्रेन सं. 15905 (कन्याकुमारी डिब्रूगढ़) विवेक एक्सप्रेस वर्तमान में सिर्फ गुरुवार को चलती है अब वह 27 नवंबर से रविवार को भी उपलब्ध होगी।

भारत की सबसे लम्बी ट्रेन का नाम क्या है ?

भारत की सबसे लम्बी ट्रेन का नाम क्या है। जानते हैं कि नहीं। भारत की सबसे लंबी ट्रेन का नाम विवेक एक्सप्रेस है। यह ट्रेन कुल नौ राज्यों से गुजरती है। इन 9 राज्यों का नाम असम, नागालैंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु है। इस बीच इस ट्रेन के 59 स्टॉपेज हैं। विवेक एक्सप्रेस असम के डिब्रूगढ़ से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक आती और जाती है। यह ट्रेन कुल 4,189 किमी दूरी तय करती है।

ट्रेन के 4,189 किमी के रूट पर 59 स्टॉप

सीपीआरओ ने बताया कि, ट्रेन के 4,189 किमी के रूट पर 59 स्टॉप हैं। यह ट्रेन 19 नवंबर, 2011 को शुरू की गई थी। विवेक एक्सप्रेस ट्रेन पिछले 11 वर्षों से लगातार चल रही है।

ममता बनर्जी ने किया था विवेक एक्सप्रेस का ऐलान

तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी ने 2011-12 में रेल बजट में विवेक एक्सप्रेस का ऐलान किया था। विवेक एक्सप्रेस सीरीज के तहत चार ट्रेनें लॉन्च की गई थी।

यह भी पढ़े - Indian Railway : रेलवे की नई व्यवस्था प्‍लेटफार्म ट‍िकट हुआ महंगा, नया रेट जानकर चौंक जाएंगे

यह भी पढ़े - पीएम मोदी ने भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी