31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway : रेलवे की नई व्यवस्था प्‍लेटफार्म ट‍िकट हुआ महंगा, नया रेट जानकर चौंक जाएंगे

Indian Railway प्‍लेटफार्म ट‍िकट तीन गुना महंगा हो गया है। रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट के दामों में भारी बढ़ोत्तरी की है। लखनऊ के चारबाग सहित कई रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट के रेट बढ़ा दिए गए हैं। बढ़े हुए दामों को जानकर आप हैरान रह जाएंगे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 2 Oct 2022, 10:44 AM IST

रेलवे की नई व्यवस्था प्‍लेटफार्म ट‍िकट हुआ महंगा, नया रेट जानकर चौंक जाएंगे

रेलवे की नई व्यवस्था प्‍लेटफार्म ट‍िकट हुआ महंगा, नया रेट जानकर चौंक जाएंगे

प्‍लेटफार्म ट‍िकट तीन गुना महंगा हो गया है। रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट के दामों में भारी बढ़ोत्तरी की है। लखनऊ के चारबाग सहित कई रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट के रेट बढ़ा दिए गए हैं। बढ़े हुए दामों को जानकर आप हैरान रह जाएंगे। रेलवे की यह नई व्यवस्था दो अक्टूबर से पांच नवंबर तक लागू रहेगी। प्लेटफार्म टिकट महंगा करने के पक्ष में रेलवे ने दलील दी कि,त्योहारों पर होने वाली भीड़ की वजह से प्लेटफार्म टिकट के दामों में वृद्धि की जा रही है।

तीन गुना हो गए प्लेटफार्म टिकट के दाम

तो रेल से सफर करने के अतिरिक्त रेलवे प्लेटफार्म जाने वाले लोग अलर्ट हो जाएं। रेलवे की नई व्यवस्था के तहत रेलवे प्लेटफार्म के टिकट का दाम अब पहले से तिगुना कर दिया गया है। रेलवे ने 10 रुपए के प्लेटफार्म टिकट की कीमत को बढ़ाकर 30 रुपए करने का आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़े - Indian Railways : रेलवे का नया आदेश एक अक्टूबर से बदला 35 ट्रेनाें का समय, नए टाइम शेड्यूल से चलेंगी ये ट्रेनें

50 रुपए में बिकता था रेलवे प्लेटफार्म टिकट

रेलवे का प्लेटफार्म टिकट पहले सिर्फ पांच रुपए में मिलता था। रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट की दर को बढ़ाकर 10 रुपए कर दिया था। कोरोना काल जब ट्रेनों को दोबारा शुरू किया गया तो कई स्टेशनाें पर प्लेटफार्म टिकट के लिए 50 रुपए तक अदा करने पड़ते थे। आप को जानकर ताज्जुब होगा कि, किसी पहले रेलवे स्टेशन का जनरल क्लास का न्यूनतम किराया 10 रुपए था।

यह भी पढ़े - Indian Railway : रेलवे हैरान यात्री परेशान दीवाली से पहले ट्रेनें फुल, स्लीपर में सीट जनरल में टिकट नहीं

भीड़ की वजह से लिया गया फैसला

रेलवे ने दीपावली से लेकर छठ पर्व की भीड़ को देखते हुए फिर से प्लेटफार्म टिकट महंगा करने का फैसला लिया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ, वाराणसी, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, अयोध्या, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, सुलतानपुर, रायबरेली, जंघई, भदोही, प्रतापगढ़ और उन्नाव स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री का मूल्य 10 रुपए की जगह 30 रुपए प्रति व्यक्ति होगा।

नई व्यवस्था लागू - डीआरएम

यह नई दर शनिवार मध्य रात्रि से ही लागू कर दी गई है। चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 800 प्लेटफार्म टिकट बिकते हैं। डीआरएम एसके सपरा ने बताया कि, यात्री सुविधा के तहत मंडल पर प्लेटफार्म टिकट की कीमत में बदलाव किया गया है।