31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway : रेलवे हैरान यात्री परेशान दीवाली से पहले ट्रेनें फुल, स्लीपर में सीट जनरल में टिकट नहीं

Indian Railway पर मजबूरी है कि, दीवाली से पहले ही लगभग सभी ट्रेनें में टिकट खत्म हो गया है। न जनरल में टिकट, न स्लीपर में सीट। कई ट्रेनों में तो वेटिंग लिस्ट 150 के पार कर गई है। तो करें तो क्या करें, जानें  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 29 Sep 2022, 5:08 PM IST

Indian Railway : रेलवे हैरान यात्री परेशान दीवाली से पहले ट्रेनें फुल, स्लीपर में सीट जनरल में टिकट नहीं

Indian Railway : रेलवे हैरान यात्री परेशान दीवाली से पहले ट्रेनें फुल, स्लीपर में सीट जनरल में टिकट नहीं

नवरात्र, दशहरा और फिर दीवाली के त्योहार पर सभी को अपने घर जाने की जल्दी है। पर मजबूरी है कि, दीवाली से पहले ही लगभग सभी ट्रेनें में टिकट खत्म हो गया है। न जनरल में टिकट, न स्लीपर में सीट। कई ट्रेनों में तो वेटिंग लिस्ट 150 के पार कर गई है। दीवाली से पहले ही आगरा कैंट रेलवे स्टेशन होकर प्रयागराज, दिल्ली व जयपुर जाने वाली 20 से अधिक ट्रेनें फुल हो गई हैं। जनरल में टिकट नहीं मिल रहा। स्लीपर कोच में भी सीट फुल है। 100 से 150 तक वेटिंग लिस्ट है। ऐसे में 350 रुपए की टिकट में स्लीपर में यात्रा करने वाले यात्रियों को एसी कोच में 2500 रुपए तक देने पड़ रहे हैं।

मगध एक्सप्रेस में ट्रेन टिकट खत्म

बीकानेर से मथुरा, आगरा कैंट होकर प्रयागराज जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन 12403 व 12404 में सीट के लिए मारामारी है। स्लीपर कोच में 150 से अधिक वेटिंग है। जनरल कोच में टिकट नहीं मिल रहा। प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए चलने वाली मगध एक्सप्रेस 20801 में द्वितीय श्रेणी व थर्ड एसी में टिकट उपलब्ध नहीं हैं।

यह भी पढ़े - रेलवे चलाएगा दशहरा और दीपावली के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन, तुरंत कराएं बुंकिंग मिलेंगी कंफर्म बर्थ

ट्रेनों में टिकट फुल

त्योहार का ऐसा असर है कि ट्रेन फुल हो गईं हैं। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 12561 में भी द्वितीय श्रेणी का टिकट नहीं मिल रहा। और यह सिर्फ स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का हाल नहीं है करीब 20 ट्रेनों में टिकट तो मिलना दूर की कौड़ी हो गई है। इधर, बुधवार को आगरा कैंट से चलने वाली विशाखापट्टनम और दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस रद हो गई। रेलवे प्रशासन ने अभी तक यह नहीं बताया कि, ट्रेन रद क्यों हुई है।

यह भी पढ़े - गोरखपुर जंक्शन के लिए रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, 40 ट्रेनों के स्टॉपेज टाइम में बड़ी कटौती

खुशखबर, मुंबई सेंट्रल ट्रेन अछनेरा व फोर्ट पर रुकेगी

रेलवे प्रशासन ने बुधवार को दिवाली व छठ पर्व की गंभीरता को देखते हुए कुछ ट्रेनों के फेरे और ठहराव बढ़ाए हैं। मुंबई सेंट्रल वाराणसी होकर मुंबई जाने वाली ट्रेन 9183 और 9184 अछनेरा व आगरा फोर्ट होकर जाएगी। दोनों जगह ठहराव होगा। 12 अक्तूबर से 30 नवंबर तक ट्रेन आठ फेरे लगाएगी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश