
नवरात्र, दशहरा और दीपावली के लिए ट्रेन से घर जाने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबर। जिन लोगों को नियमित ट्रेनों में कंफर्म बर्थ नहीं मिली है वो परेशान न हों। रेलवे ने नवरात्र, दशहरा और दीपावली के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। दो अक्टूबर रेलवे इन ट्रेनों को शुरू करेगा। इन स्पेशल ट्रेनों में आरक्षण शुरू हो चुका है। तो त्योहार पर घर जाने वाले ट्रेन यात्री अलर्ट हो जाएं। पूजा स्पेशल ट्रेन में अभी सीटें खाली हैं। अगर तुरंत रिर्जेवेशन कराएंगे तो कंफर्म बर्थ और सीट मिल जाएगी। देर होने पर चूक जाएंगे।
स्पेशल ट्रेनों का नाम जानें
उत्तर रेलवे प्रशासन के अनुसार, त्योहारों में दो अक्टूबर से नई दिल्ली से गया के अलावा बरौनी, दरभंगा के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है। वहीं, आनंद विहार टर्मिनल से छपरा के अलावा गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, जयनगर, भागलपुर, जोगवनी तक ट्रेनें चलाएगा। इसके अलावा दिल्ली जंक्शन से पटना, जम्मूतवी से बरौनी, अमृतसर से पटना, चंडीगढ़ से गोरखपुर और दिल्ली जंक्शन से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच ट्रेनें चलेंगी।
ट्रेनों का चलने का समय, अभी खाली हैं बर्थ
श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-वाराणसी साप्ताहिक दो अक्टूबर से, .दिल्ली जंक्शन, वाराणसी त्रिसाप्ताहिक स्पेशल 18 अक्टूबर से, हजरत निजामुद्दीन लखनऊ एसी साप्ताहिक तीन अक्टूबर से, आनन्द विहार टर्मिनल लखनऊ साप्ताहिक एसी पांच अक्टूबर से, वाराणसी आनन्द विहार टर्मिनल सुपरफास्ट चार अक्टूबर से, .कोलकता हरिद्वार.कोलकता पूजा स्पेशल एक अक्टूबर से।
तीन ट्रेनों में लगेगा थर्ड एसी कोच
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की मांग को देखते हुए काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों में सामान्य की जगह थर्ड एसी कोच लगाने का निर्णय किया है। यह जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि, ट्रेन नंबर 12559/12560 बनारस नई दिल्ली बनारस शिवगंगा एक्सप्रेस, 12581/12582 बनारस नई दिल्ली बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं 15127/15128 बनारस नई दिल्ली बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की कोच संरचना में परिवर्तन किया गया है।
Published on:
26 Sep 2022, 11:14 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.