Gopalganj by-election result चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया कि, बिहार में गोपालगंज उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी ने 1,794 वोटों से जीत हासिल की है।
बिहार के गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कुसुम देवी ने विजयी घोषित की गईं। कुसुम देवी ने राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता 1,794 वोटों से हराया। जीत का अंतर बहुत ही कम रहा। पर इस जीत के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। गोपालगंज उपचुनाव कुसुम देवी के पति भाजपा विधायक सुभाष सिंह के निधन के बाद हुआ है। नीतीश कुमार की जदयू के भाजपा के साथ गठबंधन से बाहर होने और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ जाने के बाद बिहार में पहला मुकाबला था। जिसमें एक में भाजपा तो एक में गठबंधन ने जीत दर्ज की। भाजपा ने 2005 के बाद कभी भी इस सीट पर हार का मुंह नहीं देखा है। गोपालगंज सीट के लिए पड़े मतों की गिनती थावे स्थित डायट में बने मतगणना केंद्र के अंदर वोटों की गिनती हुई।
पूरा गोपालगंज जिला मेरे साथ - कुसुम देवी
बिहार के गोपालगंज उपचुनाव 2022 में भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी की जीत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस जीत के बाद कुसुम देवी ने कहा, पूरा गोपालगंज ज़िला मेरे साथ है। सबकी जीत ही मेरी जीत है जो विकास कार्य नहीं हुए हैं उसे हमे पूरा करना है।
अब्दुल सलाम ने तेजस्वी का बिगाड़ा खेल
गोपालगंज उपचुनाव में लड़ाई बेहद दिलचस्प थी। यहां पर मुख्य मुकाबला भाजपा की कुसुम देवी और राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के बीच था। बीएसपी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी साधु यादव की पत्नी इंदिरा यादव और ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम उम्मीदवार अब्दुल सलाम ने तेजस्वी का खेल बिगाड़ दिया। साल 2005 से गोपालगंज सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा है।
गोपालगंज उपचुनाव में 9 प्रत्याशी लड़े चुनाव
गोपालगंज उपचुनाव 2022 में कुल 9 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई। पर भाजपा की कुसुम देवी 70032 वोट पाकर जीत दर्ज की। दूसरे नम्बर पर राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता को 68243 वोट मिले। बीएसपी की इंदिरा यादव को 8853 तो एआईएमआईएम उम्मीदवार अब्दुल सलाम 12212 वोट मिले। नोटा तहत 2170 मिले।
गोपालगंज उपचुनाव में कुल 50.83 फ़ीसद वोट पड़े
गोपालगंज में कुल 50.83 फ़ीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 52.45 फ़ीसदी रहा, जबकि 49.25 फ़ीसदी पुरुष वोटर्स ने मतदान किया। वैसे महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया।