26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्री-मानसून दिखाएगा नया खेल: 27, 28 और 29 मई को जमकर बरसेंगे बादल, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश में प्री-मानसून नया खेल दिखाने वाला है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कई राज्यों में 27, 28 और 29 मई को भारी बारिश होगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

May 26, 2026

IMD issues Heavy Rain Alert

IMD issues Heavy Rain Alert

प्री-मानसून (Pre-Monsoon) ने जब से देश में दस्तक दी है, अपना असर दिखा रहा है। कई राज्यों में इस वजह से भारी बारिश का सिलसिला फिर से शुरू है। मानसून (Monsoon) के 2025 सीज़न में देशभर में शानदार बारिश देखने को मिली थी और कुछ दिन में ही देश में मानसून के 2026 सीज़न की भी एंट्री हो सकती है। इसी बीच अब देश में प्री-मानसून नया खेल दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में 27, 28 और 29 मई को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

◙ उत्तरपश्चिम भारत

उत्तरपश्चिम भारत में प्री-मानसून नया खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 27, 28 और 29 मई को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने, बिजली गरजने और ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।

◙ दक्षिण भारत

दक्षिण भारत में भी प्री-मानसून नया खेल दिखाने की तैयारी में है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 27, 28 और 29 मई को केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, माहे, यनम, कराईकल और रायलसीमा में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने जिसकी रफ्तार 40-70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने, आंधी चलने, बिजली गरजने और कर्नाटक में कुछ जगह ओलावृष्ट का भी अलर्ट है।

◙ पूर्वी और मध्य भारत

पूर्वी और मध्य भारत में भी प्री-मानसून का नया खेल दिखेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने 27, 28 और 29 मई को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार और झारखंड में कई जगह भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जिलों में तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने की भी संभावना है। हवा की रफ्तार 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।

◙ पश्चिम भारत

पश्चिम भारत में भी प्री-मानसून नया खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 27, 28 और 29 मई को महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी। इस दौरान तेज़ हवा चलने और धूल भरी आंधी चलने का भी अलर्ट है। हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे पहुंचने का पूर्वानुमान है।

◙ उत्तरीपूर्व भारत

उत्तरीपूर्व भारत में भी प्री-मानसून नया खेल दिखाने की तैयारी में है। ऐसे में मौसम विभाग ने 27, 28 और 29 मई को असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिज़ोरम, मेघालय और नागालैंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का पूर्वानुमान है।